पीएम मोदी की अपील पर नेताओं की प्रतिक्रिया, मुख्तार अब्बास नकवी बोले- संकट के समाधान का हिस्सा बनना चाहिए

New Delhi, 14 मई . मध्य पूर्व में संकट के बीच Prime Minister Narendra Modi की ओर से की गई अपील पर नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि Prime Minister मोदी का स्पष्ट कहना है कि संयम के साथ इस संकट के समाधान के लिए समाज और Government मिलकर सामना करें. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पैनिक सिचुएशन करने में लगे हुए हैं. सिर्फ India ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व इस संकट का सामना कर रहा है.

उन्होंने कहा कि सबको संयम और संवेदनशीलता के साथ इस संकट के समाधान का हिस्सा बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त संकट का है. जो देश खुद को विश्व की आर्थिक शक्ति बताते थे वे भी हिले हुए हैं.

कर्नाटक में हिजाब विवाद पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हमारा देश अनेकता में एकता का है. हिजाब कभी भी India में अनिवार्य नहीं रहा. उन्होंने कहा कि कहीं घुंघट है तो कहीं हिजाब का इस्तेमाल होता है. मेरा मानना है कि Governmentी प्रतिबंध या Government की ओर से रियायत मिले, इसकी कोई जरूरत नहीं है.

उत्तर प्रदेश Government में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पीएम मोदी की अपील पर कहा कि पीएम मोदी देश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं. वैश्विक स्तर पर हो रहे घटनाक्रम को देखते हुए India को अपनी तैयारी बनाकर रखनी चाहिए. इस सोच के साथ Prime Minister ने जो देश से अपील की है, उसके तहत पीएम मोदी और सीएम योगी ने अपने काफिले की गाड़ियों में कटौती कर बताने की कोशिश की है कि देश के विकास में बराबर की सहभागिता होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी Wednesday को दो गाड़ियों के साथ चले और सीएम योगी ने अपने काफिले की 50 प्रतिशत गाड़ियों को कम कर दिया है. पीएम मोदी की अपील पर पूरा देश एकजुटता के साथ खड़ा है. देश के सार्थक विकास में यूपी की भी सार्थक भूमिका की कोशिश की जा रही है.

पीएम मोदी की अपील पर राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने कहा कि ऐसा सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि कई बार हुआ है, लेकिन इसे इस तरह से नहीं निपटाया जाता है. अगर कस्टम ड्यूटी थोड़ी पहले बढ़ा दी गई होती तो अचानक इतना दबाव नहीं बनता, और आज आपातकाल जैसी स्थिति पैदा नहीं होती.

पीएम मोदी की अपील के बाद Maharashtra के Chief Minister के बुलेट से चलने पर शिवसेना (यूबीटी) के एमएलसी अंबादास दानवे ने इसे नाटकबाजी कहा है. उन्होंने कहा कि सही उपाय की तलाश करनी चाहिए. एक बार बुलेट से आने से ये सवाल पीछा नहीं छोड़ेगा.

एनसीपी एमएलसी जीशान सिद्दीकी ने कहा कि Prime Minister की ओर से की गई अपील को सभी को सुनना चाहिए. ज्यादा से ज्यादा ईंधन बचाना चाहिए. पीएम मोदी की अपील पर हम सब को अमल करना चाहिए. बड़े नेता पालन कर रहे हैं, हम सब भी पीएम मोदी की अपील का पालन करेंगे.

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी की फ्यूल और एनर्जी बचाने की अपील देश के हित में है. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता के लिए ईंधन का गैर-जरूरी इस्तेमाल कम करने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि Chief Minister ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. हमने भी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि जितना हो सके डीजल की बचत करें. पीएम मोदी की ओर से कही गई बातों का हम सबको पालन करना है.

पीएम मोदी की ओर से नागरिकों से ईंधन बचाने और सोने की खरीदारी से बचने की अपील को लेकर Union Minister एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि अब यह जरूरी है. न केवल हमारे Prime Minister ने, बल्कि मुझे लगता है कि दो दिन पहले सिंगापुर के Prime Minister ने भी सिंगापुर की जनता को संबोधित किया था. अब सबसे मुश्किल दिन आने वाले हैं, और इसके लिए हमें तैयार रहना होगा. इसी संदर्भ में Prime Minister ने भी सारी जानकारी हासिल करने के बाद भविष्य कैसा होगा और यह भू-Political मुद्दा क्या रूप लेगा यह फैसला लिया है. उन्होंने लोगों से Government के साथ सहयोग करने का आग्रह किया है. इसमें लोग भी सहयोग कर रहे हैं, लेकिन बस एक ही बात है कि विपक्ष के लोगों ने Prime Minister के इस आग्रह को बहुत हल्के में लिया है.

एसडी/डीकेपी

Leave a Comment