भाजपा चंदा चोरी, घोटालों और महंगाई से बेनकाब, उत्तर प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी: अजय राय

Lucknow, 22 जून . कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए तैयारी कर रही हैं. उन्होंने देवरिया विरोध प्रदर्शन, भरत भूषण एनकाउंटर केस, राम मंदिर चंदे में गड़बड़ी जैसी घटनाक्रमों पर भी टिप्पणी की. उन्‍होंने कहा कि भाजपा चंदा चोरी, घोटालों और महंगाई से बेनकाब हो गई है. उन्होंने दावा किया कि

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने से कहा कि हम लोग निश्चित तौर पर भाजपा को बुरी तरह से हराएंगे. भाजपा चंदा चोरी,जमीन घोटाले, महंगाई और भ्रष्‍टाचार जैसे मुद्दे पर पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है. कांग्रेस काम कर रही है और मजबूत से आगे बढ़ रही है. हालांकि कांग्रेस नेतृत्‍व जो निर्णय लेगा, पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ खड़े रहेंगे. मेरा दावा है कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की Government बनेगी.

उन्‍होंने कहा कि स्‍ट्रेट ऑफ हार्मुज में अमेरिका द्वारा India का जहाज उड़ा दिया गया और तीन लोग मारे गए. इसमें एक उत्‍तर प्रदेश के देवरिया का रहने वाला था. Government ने पीड़ित परिवार की मांग को पूरा नहीं किया. इसके कारण परिवारीजन तीन दिन से धरने पर बैठे हैं, Government ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं उस परिवार से मिलने जा रहा हूं और मांग करता हूं कि Government पीड़ित परिवार की सभी मांगों को तत्‍काल पूरा करे. शिवानंद चौरसिया को शहीद का दर्जा दिया जाए, क्‍योंकि वह देश के लिए काम कर रहा था.

बिहार में भरत भूषण एनकाउंटर केस को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि यह फर्जी एनकाउंटर था. जब उस बच्‍चे ने हथियार सरेंडर कर दिया तो Police ने गोली क्‍यों मारी, इस पर 302 का मुकदमा होना चाहिए. जहां भी भाजपा की Government है वहां पर पूरी तरह से जंगलराज है. जंगल का राजा दिल्‍ली में बैठा हुआ है, वह पूरी तरह से लोगों को आदेशित कर रहा है. अब समय आ गया है जनता भाजपा को पूरे देश से उखाड़ दे.

अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर चंदे में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्‍होंने कहा कि एसआईटी केवल खानापूर्ति कर रही है. चंपत राय और नृपेंद्र मिश्रा, गोपाल राव और अनिल मिश्रा जैसे कई नाम हैं,जिन पर दबाव बनाने के बाद सच्‍चाई समाने आ जाएगी. बड़ी मछलियां को छोड़ दिया जा रहा है.

एएसएच/वीसी

Leave a Comment