
करनदीघी, 16 अप्रैल . पश्चिम बंगाल के करनदीघी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार बिराज बिस्वास ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि मैं भाजपा का सबसे युवा उम्मीदवार हूं. टीएमसी समेत इससे पहले जितनी भी Governmentें रहीं, उन्होंने जनता को तीन चीजें दीं. उन्होंने कहा कि अब तक की Governmentों ने बंगाल की जनता को धुआं, धूल और धोखा दिया.
बिराज बिस्वास ने कहा कि इस बार जनता में टीएमसी Government के खिलाफ आक्रोश ज्यादा है. इस बार बंगाल की जनता भाजपा को मौका देने के लिए तैयार है. जनता कमल का फूल खिलाने का मन बना चुकी है. उन्होंने स्वास्थ्य को लेकर टीएमसी Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि छोटी सी समस्या के लिए भी मरीज को प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने के लिए भेज दिया जाता है. प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने के लिए गरीब सक्षम नहीं होता.
उन्होंने कहा कि शिक्षा की स्थिति भी काफी खराब है. Governmentी स्कूलों में बच्चों को बुलाया जाता है. खिचड़ी और अंडा खिलाकर घर भेज दिया जाता है. कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि बंगाल में जंगलराज चल रहा है. एक छोटा मुकदमा लिखवाने के लिए भी टीएमसी के नेता की जरूरत पड़ती है. थाना प्रभारी टीएमसी का होकर काम करता है. देशभर में कहीं भी नेशनल हाईवे में बैरिकेडिंग नहीं होता, लेकिन बंगाल में बैरिकेडिंग करके पैसा लिया जाता है.
एसआईआर को लेकर बिराज बिस्वास ने कहा कि मेरे दादा का देहांत छह साल पहले हो गया था. चुनाव के दौरान दादा जी वोट डाल देते हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल में ऐसी परिस्थिति है. घुसपैठिए यहां आकर चुनाव प्रभावित करते हैं. चुनाव आयोग को धन्यवाद. चुनाव आयोग ने एसआईआर के माध्यम से इन सभी परेशानियों को खत्म कर दिया है. उन्होंने कहा कि घुसपैठिए जनता का हक मारते हैं. घुसपैठियों से यहां का मुसलमान भी परेशान है.
यूजीसी को लेकर उन्होंने कहा कि यूसीसी को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. यूसीसी जनता के हित में है. कानून सबके लिए समान होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बंगाल में कमल खिलने वाला है.
–
एसडी/पीएम