
jaipur, 24 अप्रैल . आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा Political झटका लगने की खबरों के बीच सियासत तेज हो गई है. राघव चड्ढा समेत सात सांसदों ने ‘आप’ छोड़ने पर Rajasthan के पूर्व Chief Minister और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
अशोक गहलोत ने पत्रकारों से बात करते भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की Political गतिविधियां नई नहीं हैं और भाजपा कभी नहीं सुधर सकती. गहलोत ने कहा कि उनके शासनकाल में भी इसी तरह की परिस्थितियां पैदा की गई थीं, जब Government को अस्थिर करने की कोशिशें हुई थीं. उन्होंने याद दिलाया कि उस समय उनकी Government को एक महीने से अधिक समय तक होटल में रहना पड़ा था.
गहलोत ने कहा कि भाजपा के नेता अक्सर इस बात का जिक्र करते हैं कि कांग्रेस Government होटल में बंद रही, लेकिन यह नहीं बताते कि ऐसा क्यों हुआ. उनके अनुसार, उस समय भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, खासकर अमित शाह पर हॉर्स ट्रेडिंग के जरिए Government गिराने की कोशिश के आरोप लगे थे. उन्होंने यह भी कहा कि उस दौरान सचिन पायलट और कुछ विधायक मानेसर चले गए थे, जिससे Political संकट और गहरा गया था.
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने ‘आप’ से जुड़े नेताओं और सांसदों को भी परेशान किया है. उन्होंने राघव चड्ढा का उदाहरण देते हुए कहा कि केंद्र Government ने उनके खिलाफ कई कार्रवाइयां कीं और कई नेताओं के नाम कथित शराब घोटाले में उछाले गए. गहलोत ने तंज कसते हुए कहा कि अब भाजपा की ‘वॉशिंग मशीन’ में शामिल होते ही सभी आरोप साफ हो जाते हैं.
पश्चिम बंगाल में 91 प्रतिशत से अधिक मतदान पर प्रतिक्रिया देते हुए गहलोत ने कहा कि यह जरूर देखना होगा कि मतदान प्रतिशत कैसे बढ़ा. उन्होंने आरोप लगाया, “चुनाव आयोग को अपने पक्ष में लेकर मतदाता सूची में नाम काटे गए और मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए प्रक्रिया को प्रभावित किया गया.” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि असल में किसे फायदा हुआ, यह चुनाव परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगा.
Rajasthan विधानसभा को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के मामले में भी गहलोत ने राज्य Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “प्रदेश में कई बार हाईकोर्ट, एसएमएस स्टेडियम और अन्य महत्वपूर्ण इमारतों को धमकियां मिल चुकी हैं. यहां तक कि Chief Minister को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी. इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर हो गई है.” उन्होंने सवाल उठाया कि तकनीक के इस दौर में भी Police अब तक यह पता नहीं लगा पाई है कि इन धमकियों के पीछे कौन लोग हैं.
–
एससीएच/वीसी