महबूबा मुफ्ती के बयान पर भड़की भाजपा, अल्ताफ ठाकुर ने कहा- नया भारत देशविरोधी सोच बर्दाश्त नहीं करेगा

श्रीनगर, 17 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi की ‘दिमागी नक्सल’ वाली टिप्पणी पर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के पलटवार के बाद भाजपा ने कड़ा जवाब दिया है. भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि महबूबा मुफ्ती का बयान ही साबित करता है कि उनका “दिमाग और जुबान नक्सलियों और Pakistan समर्थकों जैसी है.”

दरअसल Prime Minister मोदी ने हाल ही में कहा था कि “Naxalite दिमाग” को India में पनपने नहीं दिया जाएगा. इस पर महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि वह आर्टिकल 370 का समर्थन करती हैं, इसलिए वह भी “दिमागी नक्सल” हैं.

भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने से बातचीत में कहा, “महबूबा मुफ्ती तो Naxalite है ही. जिस तरह से वह बार बार देश के खिलाफ बोलती हैं, दहशतगर्दों का समर्थन करती है और Pakistan की बात करती हैं, उससे साबित होता है कि वह Naxalite दिमाग वाली हैं.”

अल्ताफ ठाकुर ने कहा, “महबूबा जी यह ध्यान में रखिए, यह नया India है. यह वह पुराना India नहीं है जब यहां Naxalite भी थे, दहशतगर्दी भी थी और Pakistan अंदर आकर हमें डराता था. यह वह India है जो अब Pakistan के अंदर घुसकर मारता है जिसने नक्सल को खत्म किया, जिसे दहशतगर्द को खत्म किया, जिसने 370 को खत्म किया, जो दीवार बन बैठी थी, उसको खत्म किया.”

उन्होंने कहा कि “Naxalite और Naxalite दिमाग को खत्म करना हमारे लिए कोई बड़ी बात नहीं है. यह India है, अखंड भारत… जिसकी बात देश के Prime Minister करते हैं. इस India के साथ छेड़छाड़ और India की एकता और अखंडता को किसी को ठेस पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जाएगी.”

भाजपा प्रवक्ता ने एआईसीसी मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ को लेकर हुए विवाद पर कांग्रेस को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि India की रूह है. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम वही गीत है जो आजादी के मतवालों में नया जोश, जज्बा और जुनून भरता था. India की आजादी के लिए इस गीत को गाते-गाते बड़े लोगों ने कुर्बानी दी.

अल्ताफ ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा देश का अपमान किया है. चाहे राहुल गांधी हो, सोनिया गांधी हो या खड़गे हो, जिस तरह से उन्होंने अपमान किया है. देश इस अपमान को भूलेगा नहीं और कांग्रेस को बख्शेगा नहीं.

पीआईएम/वीसी

Leave a Comment