पीएम मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और समुद्री सहयोग पर चर्चा

विक्टोरिया (सेशेल्स), 28 जून . Prime Minister Narendra Modi और सेशेल्स के President पैट्रिक हर्मिनी ने Sunday को सेशेल्स स्थित स्टेट हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की. दोनों ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया.

बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

इससे पहले Prime Minister मोदी को सेशेल्स के स्टेट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. Prime Minister मोदी ने Saturday को सेशेल्स को India में निर्मित फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) पीएस लेस्पवॉर, छह एंबुलेंस, 10 यूटिलिटी वाहन और पांच लेजर रेडियल नौकाएं सौंपी थीं. यह कदम सेशेल्स की समुद्री निगरानी और विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है.

यह हस्तांतरण समारोह Prime Minister मोदी की राजकीय यात्रा के पहले दिन विक्टोरिया स्थित सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस पर President पैट्रिक हर्मिनी की मौजूदगी में हुआ.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एक खास पहल के तहत Prime Minister Narendra Modi ने ‘मेड इन इंडिया’ फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) ‘पीएस लेस्पवॉर’ President डॉ पैट्रिक हर्मिनी को सौंपा. यह एफपीवी सेशेल्स की समुद्री निगरानी और ईईजेड पेट्रोलिंग क्षमताओं को मजबूत करने में मदद करेगा.”

यह पोत एक हाई-स्पीड गश्ती पोत है, जो सेशेल्स की नौवहन की सुरक्षा को मजबूती देगा. समुद्री सुरक्षा के लिहाज से गश्ती पेट्रोल काफी महत्वपूर्ण होती है. यह तेज रफ्तार गश्ती पोत सेशेल्स की समुद्री निगरानी और उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में गश्त की क्षमता को मजबूत करने में मदद करेगा. समुद्री डाकुओं और समुद्री तस्करी को रोकने के लिए गश्ती पेट्रोल की काफी जरूरत होती है. India की यह भेंट सेशेल्स की उसी सुरक्षा को मजबूती देगा.

विदेश मंत्रालय ने बताया कि India के ‘विजन महासागर’ पहल के तहत दोनों देश हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता के लिए रक्षा साझेदारी को मजबूत कर रहे हैं.

दोनों नेताओं ने Saturday को सेशेल्स नेशनल बॉटनिकल गार्डन में दुर्लभ ‘कोको डी मेर’ पाम का पौधा भी लगाया.

Prime Minister मोदी Saturday दोपहर सेशेल्स पहुंचे थे, जहां वह Monday को सेशेल्स राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेंगे.

सेशेल्स स्थित एयरपोर्ट पर भी गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए गए और Prime Minister मोदी और President हर्मिनी ने सैन्य सलामी का निरीक्षण किया.

Prime Minister मोदी ने सेशेल्स के पारंपरिक माउट्या नृत्य और Gujarat के कच्छ क्षेत्र के लोक नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देखी.

यह Prime Minister मोदी की सेशेल्स की दूसरी राजकीय यात्रा है. वहीं, फरवरी में President पैट्रिक हर्मिनी छह दिवसीय राजकीय यात्रा पर India आए थे.

केआर/

Leave a Comment