बिहार : पीएम मोदी ने नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

New Delhi, 31 मार्च . Prime Minister Narendra Modi ने Tuesday को बिहार के नालंदा के शीतला माता मंदिर हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने इसमें जान गंवाने वाले पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की. इसके साथ ही केंद्र Government ने इस भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की.

Prime Minister कार्यालय (पीएमओ) ने पीएम मोदी के हवाले से लिखा, ”बिहार के नालंदा जिले में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है. मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. Prime Minister राष्ट्रीय राहत कोष की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख जताते हुए social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ” नालंदा (बिहार) के माता शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है. इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. साथ ही मैं सभी घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”बिहार के नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ की दुखद घटना में श्रद्धालुओं के निधन और घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. मैं दिवंगत श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं.”

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और Union Minister चिराग पासवान ने भी हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, ” नालंदा (बिहार) के माता शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है. इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. साथ ही मैं सभी घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

नालंदा के मघड़ा मेले में Tuesday को एक बड़ा हादसा हो गया. जहां प्रसिद्ध माता शीतला के मंदिर में अचानक भगदड़ मचने की घटना में सात लोगों की मौत हो गई. मृतकों में महिलाओं की संख्या अधिक बताई जा रही है. Chief Minister नीतीश कुमार ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के लिए छह लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है.

एसके/एएस

Leave a Comment