बिहार : शीतला देवी मंदिर में हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

Patna, 31 मार्च . बिहार के नालंदा जिले के मघड़ा स्थित प्रसिद्ध शीतला देवी मंदिर में भगदड़ मचने से सात श्रद्धालुओं की मौत और कई लोगों के घायल होने की घटना पर Chief Minister नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है.

उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए छह लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है. Chief Minister ने नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित शीतला देवी मंदिर में हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना काफी दुखद है और इससे मर्माहत हूं.

Chief Minister ने मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से चार-चार लाख रुपये एवं Chief Minister राहत कोष से दो-दो लाख रुपये (कुल छह लाख रुपये) अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है. बताया गया कि Chief Minister के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं तथा राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं.

Chief Minister ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और उनका समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है. इधर, उप Chief Minister सम्राट चौधरी ने भी इस घटना पर शोक जताया है. उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट पर लिखा, “नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में भगदड़ की दुखद घटना अत्यंत ही पीड़ादायक है. इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं.”

उन्होंने आगे लिखा कि Government द्वारा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान की जा रही है. घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें तथा शोकाकुल परिवारों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें. उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

एमएनपी/एएस

Leave a Comment