बिहार के मंत्री नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने, समर्थकों के बीच जश्न का माहौल

Patna, 14 दिसंबर . बिहार Government में मंत्री नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने Sunday को इसकी नियुक्ति की सूचना जारी की.

राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नियुक्ति पत्र में बताया कि भाजपा के संसदीय बोर्ड ने बिहार Government में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है.

उन्होंने आगे यह भी लिखा है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. इस आदेश की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों को प्रेषित कर दी गई है.

पार्टी के इस फैसले को संगठनात्मक स्तर पर एक अहम कदम माना जा रहा है. नितिन नबीन की नियुक्ति से राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. नितिन नबीन फिलहाल बिहार के पथ निर्माण और नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

इस नियुक्ति की खबर मिलने के बाद उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है. उन्हें बधाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है.

नितिन नबीन दिग्गज भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के पुत्र हैं. उनकी पहचान भारतीय राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में है और वे कायस्थ समुदाय से आते हैं. वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं. उनकी पहचान एक युवा नेता के तौर पर रही है. वे बिहार विधानसभा में बांकीपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.

हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से नितिन नबीन ने राजद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 51 हजार से अधिक वोटों से हराया था. नितिन नबीन ने 2020 में करीब 83,068 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी लव सिन्हा (कांग्रेस) को लगभग 44,032 वोट मिले थे.

एमएनपी/एसके

Leave a Comment