भारत की सुरक्षा चिंताओं को गंभीरता से ले रहा कनाडा, खालिस्तान से जुड़े मुद्दों पर हो रही कार्रवाई: उच्चायुक्त पटनायक

वाशिंगटन, 25 मई . कनाडा में India के उच्चायुक्त दिनेश के Patnaयक ने न्यूज एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि कनाडा ने India की सुरक्षा चिंताओं को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है और अब वह खालिस्तान समर्थक तत्वों से जुड़े चरमपंथी और आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है.

Patnaयक ने कहा कि हाल के महीनों में India और कनाडा की सुरक्षा एजेंसियों के बीच सहयोग में काफी सुधार हुआ है, जिससे निज्जर विवाद की वजह से बिगड़े आपसी संबंधों में बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने न्यूज एजेंसी को एक इंटरव्यू में बताया, “हर सेक्टर में खासकर सुरक्षा के मामलों में करीबी सहयोग है.”

Patnaयक ने कहा, “पहले हम एक-दूसरे से बात करने से मना कर रहे थे. अभी हमारी रेगुलर बातचीत हो रही है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार आए और गए. उन्होंने बातचीत की है. एजेंसियां ​​एक-दूसरे से बात कर रही हैं. Police फोर्स बात कर रही हैं, जांच एजेंसियां ​​बात कर रही हैं.”

उच्चायुक्त दिनेश के. Patnaयक ने कहा, “हर कोई एक-दूसरे से बात कर रहा है, जानकारी साझा कर रहा है, और साथ में संयुक्त ऑपरेशन कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि दोनों देश एक-दूसरे के लिए सुरक्षित हैं, कनाडा India के लिए सुरक्षित है, और India कनाडा के लिए सुरक्षित है.”

Patnaयक ने माना कि कनाडा में अभी भी उग्रवादी समूह मौजूद हैं, लेकिन कहा कि ओटावा अब इस मुद्दे को सिर्फ India की चिंताओं के नजरिए से नहीं देखता. उन्होंने कहा, “बेशक, कनाडा में एक छोटा सा तबका है, जो अभी भी मन ही मन चीजों को दबाने की कोशिश कर रहा है.”

भारतीय उच्चायुक्त ने कहा, “पिछले छह या सात महीने में हम जो कर पाए हैं और कनाडाई पक्ष, खासकर Prime Minister कार्नी की करीबी मदद की वजह से हमने उन्हें फिर से किनारे कर दिया है.”

दूत ने आरोप लगाया कि ऐसे कई नेटवर्क अब विचारधारा से ज्यादा संगठित अपराध से चल रहे हैं.

उन्होंने कहा, “वे इससे पैसा कमा रहे हैं. यह एक ऐसी चीज बन गई है, जो विचारधारा से ज्यादा आर्थिक गतिविधि है.”

इस दौरान Patnaयक ने ‘बंदूक चलाना, ड्रग तस्करी, लोगों की तस्करी, जबरन वसूली’ और दूसरी आपराधिक गतिविधियों का जिक्र किया और कहा कि India को कनाडा की कानूनी और Political रुकावटों, खासकर बोलने की आजादी की सुरक्षा के बारे में, की बेहतर समझ भी हो गई है.

उच्चायुक्त ने कहा, “भारतीय पक्ष को यह समझ है कि कनेडियाई असल में सिस्टमैटिकली या संस्थागत खालिस्तानी आंदोलन का समर्थन नहीं कर रहे थे. India में यह भावना थी कि शायद एस्टेब्लिशमेंट समर्थन कर रहा था, लेकिन मुझे लगता है कि हम समझ गए हैं कि यह समर्थन करने के बारे में नहीं है. वे इसे रोक नहीं पा रहे हैं क्योंकि उनकी अभिव्यक्ति की आजादी, सूचना की स्वतंत्रता बहुत मजबूत हैं.”

उन्होंने कहा कि India ने लगातार कनाडा से शांतिपूर्ण विरोध और हिंसक उग्रवाद के बीच फर्क करने की अपील की है. उन्होंने कहा, “हम उन्हें यही बता रहे हैं कि हमें विरोध की उतनी चिंता नहीं है जितनी उनके द्वारा की जा रही हिंसा, सड़कों पर लाई जा रही नफरत, उनके द्वारा किए जा रहे प्रोपेगेंडा की है.”

भारतीय उच्चायुक्त ने ऐसे समूहों पर India में आतंकवादी ऑपरेशन चलाने और जबरन वसूली में शामिल होने का भी आरोप लगाया. पिछले तनावों के बावजूद Patnaयक ने कहा कि दोनों देशों के संबंध अब अच्छी जगह पर हैं.

भारतीय उच्चायुक्त ने कहा, “Governmentों के बीच पहले की दिक्कतें अब नहीं रहीं.”

राजदूत की यह बात केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के 25-27 मई तक कनाडा दौरे से पहले आई है, जिसमें उनके साथ देश का दौरा करने वाला अब तक का सबसे बड़ा भारतीय बिजनेस डेलिगेशन भी शामिल है.

केके/डीकेपी

Leave a Comment