बिहार: 10 लाख की फिरौती के लिए अपहरण, मुजफ्फरपुर पुलिस ने बलिया से चंदन को कराया मुक्त, चार गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, 20 अगस्त . बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में Police ने अपहरण के एक सनसनीखेज मामले का महज आठ घंटे के भीतर खुलासा करते हुए अपहृत युवक चंदन कुमार को उत्तर प्रदेश के बलिया से सकुशल बरामद कर लिया. Police ने इस कार्रवाई में अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त की गई है.

मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र का है. Police के अनुसार, मिठनपुरा निवासी श्वेता कुमारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति चंदन कुमार का अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया है. अपहरणकर्ताओं ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए चंदन की पत्नी से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी. इस दौरान श्वेता ने सूझबूझ का परिचय देते हुए दूसरे मोबाइल फोन से वीडियो कॉल और आरोपियों की धमकी की रिकॉर्डिंग कर ली. बाद में यह रिकॉर्डिंग Police को सौंप दी गई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ Police अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने तत्काल नगर एसडीपीओ सुरेश कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया. टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की. जांच के दौरान Police को पता चला कि आरोपियों ने चंदन को पहले ऑटो और फिर कार से मुजफ्फरपुर से बाहर ले जाकर उत्तर प्रदेश के बलिया पहुंचाया था. वहां से आरोपी लगातार व्हाट्सएप कॉल के जरिए 10 लाख रुपए की फिरौती मांग रहे थे.

Police ने तत्काल उत्तर प्रदेश Police से संपर्क किया और संयुक्त कार्रवाई करते हुए बलिया में छापेमारी कर चंदन को सकुशल मुक्त करा लिया. Police ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनकी पहचान वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र निवासी सूरज कुमार, सारण के दिघवारा निवासी रोशन कुमार, समस्तीपुर के बंगड़ा थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक कुमार और उत्तर प्रदेश के Kanpur जिले के पन्नी थाना क्षेत्र निवासी गौरव सिंह के रूप में हुई है.

Police अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है. जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह के तार बिहार और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से जुड़े हैं या नहीं. Police का कहना है कि त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक को सुरक्षित बचाने के साथ ही अंतरराज्यीय अपहरण गिरोह के नेटवर्क का भी पता चला है.

एमएनपी/डीकेपी

Leave a Comment