बिहार: दीपक कुमार हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस टीम पर की थी फायरिंग

जहानाबाद, 22 मई . दीपक कुमार हत्याकांड की जांच के दौरान Police और एक आरोपी की Thursday देर रात मुठभेड़ हो गई. धुरियारी गांव के पास हथियार बरामदगी अभियान के दौरान आरोपी की ओर से Police पर गोली चलाने का आरोप है. इसके बाद Police ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की.

एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि 19 मई को भेलावर Police स्टेशन में हत्या का एक मामला दर्ज किया गया था. इस मामले के सिलसिले में आरोपी रावण को 21 मई को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान उसने Police को बताया कि उसने अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार घोसी Police स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक नहर के पास छिपा रखा था.

एसपी ने बताया कि Police उसे हथियार बरामद करने के लिए उस इलाके में ले गई और कई जगहों पर आरोपी ने Police को घुमाया. जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो झाड़ियों में छिपाए गए हथियार को निकालकर आरोपी ने Police टीम पर फायरिंग कर दी.

एसपी ने बताया कि आरोपी की ओर से की गई फायरिंग से Police की गाड़ी पर भी एक गोली लगी. एसआईटी की टीम की ओर से आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई. आरोपी रावण के पैर में गोली लगी है. प्राथमिक उपचार के लिए उसे घोसी ले जाया गया. फिर उसको इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

जहानाबाद के एसपी अपराजित लोहान ने शव के पोस्टमार्टम को लेकर पत्रकारों से बातचीत में 19 मई को बताया था कि भेलावर थाना के अंतर्गत एक शख्स को गोली लगने की जानकारी मिली थी. भेलावर Police ने परिजनों के आग्रह पर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया था. लगभग 7-8 घंटे बीत जाने के बाद भी अलग-अलग कारण बताकर डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं किया. पोस्टमार्टम में देरी की वजह से शव की स्थिति भी काफी खराब हो गई थी.

एसडी/पीएम

Leave a Comment