
Mumbai , 22 मई . वेब सीरीज ‘पंचायत’ में रिंकी का मासूम किरदार निभाने के बाद Actress सान्विका अब आगामी वेब सीरीज ‘लुटेरी दुल्हन’ में ग्रे शेड वाले किरदार में नजर आएंगी. Actress इसमें माया के किरदार में एक शातिर ठग की भूमिका निभा रही हैं, जो रईस लड़कों को प्यार के जाल में फंसाकर उनसे शादी करती है और फिर नकदी व गहने लेकर फरार हो जाती है.
अपने किरदार के बारे में से खास बातचीत में Actress ने बताया कि उनके लिए सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि मेकर्स ने इस रोल के लिए उन्हें चुना. Actress ने कहा, “शुरुआत में तो मैं खुद सोच में पड़ गई थी कि क्या मैं पर्दे पर ऐसी शातिर ठग का किरदार निभा पाऊंगी, लेकिन मुझे खुशी है कि मेकर्स ने मुझ पर पूरा भरोसा किया.”
Actress से ने सवाल किया, “पंचायत में दर्शकों ने आपको एक मासूम लड़की के तौर पर देखा था. क्या माया जैसा ग्रे किरदार चुनना आपके लिए एक जोखिम था?”
इस सवाल के जवाब में सान्विका ने कहा, “मैं इसे जोखिम बिल्कुल भी नहीं मानती, क्योंकि मैं किसी भी प्रोजेक्ट को चुनते समय अपने दिल की आवाज पर भरोसा करती हूं. जब मैंने पहली बार इस शो का छोटा-सा सारांश सुना था, तभी मैं इस किरदार को निभाने के लिए रोमांचित हो उठी थी. यह रोल मेरे लिए पहले निभाए गए किरदारों से बिल्कुल अलग है. एक कलाकार के तौर पर अपने अभिनय की विविधता दिखाने के ऐसे मौके बहुत कम मिलते हैं.”
सान्विका ने आगे बताया कि जहां आज के समय में ज्यादातर क्राइम शोज गंभीर, डार्क और तनावपूर्ण होते हैं, वहीं ‘लुटेरी दुल्हन’ थोड़ी अलग है. उन्होंने कहा, “हमारी सीरीज अपराध के इर्द-गिर्द बुनी गई होने के बावजूद काफी हल्की-फुल्की और मनोरंजक है.”
Actress का कहना है कि यह एक महिला केंद्रित कहानी है. आमतौर पर भारतीय सिनेमा और शोज में पुरुष अपराधियों और पुरुष Police अधिकारियों के बीच की जंग दिखाई जाती है, लेकिन इस सीरीज में दर्शकों को कुछ अलग देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा, “इस सीरीज में अनोखा ट्विस्ट यह है कि चोरी करने वाली अपराधी भी एक महिला है और उसका पीछा करने वाली Police अधिकारी भी महिला ही है. यह बात कहानी में नयापन और ताजगी लाती है.”
आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर महिला प्रधान थ्रिलर फिल्मों और सीरीज का चलन तेजी से बढ़ रहा है. इस बदलाव पर बात करते हुए सान्विका से पूछा गया कि क्या आज के दर्शक ग्लैमरस हीरोइनों के बजाय जमीन से जुड़े और गहरे किरदारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं? Actress ने कहा, “आज का सिनेमा पूरी तरह बदल चुका है. दर्शकों के लिए अब पर्दे पर दिखने वाला ग्लैमर या चमक-धमक से कहीं ज्यादा कहानी की गहराई मायने रखती है. अगर कहानी में दम है, तो वह दर्शकों को जरूर बांधे रखेगी.”
–
एनएस/एएस