
Patna, 8 फरवरी . बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार ने Sunday को भी Patna में चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान बताया गया कि इस परियोजना को तेजी से पूरा किया जा रहा है और बचे हुए कार्यों को अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा.
निरीक्षण के दौरान Chief Minister ने अधिकारियों को इस परियोजना के बचे हुए कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि इसके पहुंच पथ का भी निर्माण कार्य जल्द पूर्ण किया जाए, जिससे आवागमन निर्बाध और सुचारू रूप से हो सके.
उन्होंने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पूर्ण होने से इस क्षेत्र के लोगों को राजधानी Patna से निर्बाध सड़क सम्पर्कता मिलेगी. इस क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का और तेजी से विकास होगा. इस परियोजना के प्रथम चरण के लोकार्पण के बाद Patna से राघोपुर तक सम्पर्क बहाल हो चुका है.
Chief Minister नीतीश कुमार ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से महात्मा गांधी सेतु पर भी यातायात का भार कम होगा तथा उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की सम्पर्कता के लिए लोगों को एक और वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा. इस पुल के निर्माण से Patna शहर के बाहर से ही लोग उत्तर बिहार के विभिन्न जगहों पर आसानी के साथ आवागमन कर सकेंगे.
उन्होंने कहा कि आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना से जुड़ेगा, जिससे समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी की तरफ जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी और समय की बचत होगी.
उल्लेखनीय है कि Chief Minister ने पिछले वर्ष 23 जून को कच्ची दरगाह (Patna) से राघोपुर दियारा (वैशाली) तक नवनिर्मित पथांश का उद्घाटन किया था. Patna जिला अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-30 पर अवस्थित कच्ची दरगाह एवं वैशाली जिला अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-103 पर अवस्थित बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर कुल 19.76 किलोमीटर लंबाई के 6 लेन ग्रीनफील्ड पुल परियोजना का निर्माण किया जा रहा है. इसके तहत 9.76 किलोमीटर लंबा पुल तथा 10 किलोमीटर लंबे पहुंच पथों का निर्माण कार्य होना है.
–
एमएनपी/एसके