गौरव गोगोई की पाक एंबेसी विजिट से राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं : सीएम सरमा

गुवाहाटी, 8 फरवरी . असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई को लेकर बड़ा दावा किया. सीएम सरमा ने कहा कि गोगोई का Pakistan दूतावास जाना केवल एक सामान्य Political गतिविधि नहीं थी, बल्कि इससे गंभीर Political और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवाल खड़े होते हैं. Chief Minister ने इस पूरे मामले की व्यापक जांच की मांग की.

Sunday को पत्रकारों से बातचीत में Chief Minister सरमा ने बताया कि यह मामला तब सामने आया, जब social media पर एक तस्वीर वायरल हुई. इस तस्वीर में गौरव गोगोई कुछ युवाओं के समूह के साथ New Delhi स्थित Pakistan दूतावास में नजर आ रहे हैं. Chief Minister के अनुसार, यह मुलाकात वर्ष 2015 की है और उस समय India में Pakistan के उच्चायुक्त रहे अब्दुल बासित भी इस बातचीत के दौरान मौजूद थे.

सीएम सरमा ने कहा कि India और Pakistan के रिश्ते हमेशा से संवेदनशील और तनावपूर्ण रहे हैं. ऐसे में Pakistan के आधिकारिक प्रतिनिधियों से किसी भी तरह की मुलाकात को हल्के में नहीं लिया जा सकता. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की मुलाकात को सामान्य घटना मानना गलत होगा.

कारगिल युद्ध का जिक्र करते हुए Chief Minister ने असम के वीर सपूत कैप्टन जिन्तु गोगोई को याद किया, जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए हमारे सैनिकों ने अपनी जान तक कुर्बान की है और ऐसे में Pakistan से जुड़े किसी भी संपर्क को लेकर जनता की भावनाएं बेहद संवेदनशील हैं.

Chief Minister ने कहा, “India और Pakistan के रिश्तों से हर कोई परिचित है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरा देश Prime Minister के साथ मजबूती से खड़ा था. यही देश की भावना को दर्शाता है.” उन्होंने कहा कि यही कारण है कि Pakistan के आधिकारिक प्रतिष्ठान से जुड़े किसी भी संपर्क को गंभीरता से देखा जाना चाहिए.

हिमंता बिस्वा सरमा ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस पार्टी का कोई अन्य वरिष्ठ नेता कभी इस तरह Pakistan नहीं गया और न ही किसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए Pakistan दूतावास में इस प्रकार की मुलाकात की. उन्होंने स्वीकार किया कि शुरुआत में उन्हें भी social media पर वायरल तस्वीर पर भरोसा नहीं हुआ था.

Chief Minister ने कहा, “लंबे समय तक मुझे लगा कि यह तस्वीर फोटोशॉप की गई है. लेकिन दो-तीन दिन बाद कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने इस तस्वीर को स्वीकार करना शुरू किया. तभी मुझे समझ में आया कि यह तस्वीर असली है.”

उन्होंने कहा कि जब तस्वीर की सच्चाई सामने आ गई, तो इस मामले को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता था. इसके बाद जांच के दायरे को और व्यापक करने का फैसला लिया गया. Chief Minister ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ Political मामला नहीं है, बल्कि इससे राष्ट्रीय हित जुड़े हुए हैं.

सीएम सरमा ने कहा कि राज्य Government का कर्तव्य है कि वह इस पूरे मामले की हर पहलू से गहन जांच करे, खासकर तब जब इसमें जनप्रतिनिधि और देश की सुरक्षा से जुड़े सवाल सामने आ रहे हों.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment