
Patna, 20 जून . बिहार Government ने भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में हुई Police मुठभेड़ में एक युवक की मौत के मामले की न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया है. Government ने मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराने का फैसला किया है.
Chief Minister सम्राट चौधरी ने Saturday को ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर कर बताया कि 17 जून 2026 को शाहपुर थाना क्षेत्र में हुई Police मुठभेड़ की घटना को लेकर Government ने गंभीरता से संज्ञान लिया है. घटना के विभिन्न पहलुओं की निष्पक्ष जांच के लिए न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया गया है.
Chief Minister ने कहा कि न्यायिक जांच का मुख्य उद्देश्य पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पड़ताल करना है, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों को सामने लाया जा सके. उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुई Police मुठभेड़ में मानसिक रूप से परेशान युवक भरत भूषण तिवारी की मौत हो गई थी. घटना के बाद स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठे थे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही थी. युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने भी घटना को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया था. विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के नेता भी इस मामले को लेकर सवाल उठा रहे थे.
Police के अनुसार, युवक ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में Police ने भी गोली चलाई. इस दौरान भरत भूषण तिवारी को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. Police ने घायल युवक को आरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए Patna पीएमसीएच रेफर किया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और लोग सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोगों का कहना है कि युवक पर किसी प्रकार का पूर्व में आपराधिक मामला दर्ज नहीं था और वह आत्मसमर्पण कर चुका था. इसके बाद Police ने गोली मारी. इस मामले में अब Police ने इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है. First Information Report में भरत तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी और भाई चंदन तिवारी को भी आरोपी बनाया गया है.
–
एमएनपी/वीसी