
काठमांडू, 28 अगस्त . विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने Friday को बताया कि मदद और 11 सदस्यों वाली मेडिकल और टनल रेस्क्यू टीम के साथ तीसरी फ्लाइट नेपाल पहुंच गई है.
विदेश मंत्री ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “India की मदद वाली तीसरी फ्लाइट काठमांडू पहुंच गई है. राहत का सामान और 11 सदस्यों वाली मेडिकल और टनल रेस्क्यू टीम अब वहां पहुंच चुकी है.”
इस फ्लाइट में 10 टन मानवीय सहायता का सामान था, जिसमें पोर्टेबल जनरेटर सेट, डिग्निटी किट, खाने के पैकेट और पानी साफ करने वाली गोलियां शामिल थीं.
India ने Thursday को नेपाल को 37.5 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचडीएआर) का सामान, दवाएं और खाने के पैकेट की दूसरी खेप सौंपी, ताकि विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्यों में हिमालयी देश की मदद की जा सके.
विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “India की ओर से मदद का हाथ. नेपाल में बाढ़ राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए 37.5 टन एचएडीआर सामग्री, दवाओं और खाने के पैकेट की दूसरी खेप विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री महाबीर पुन को सौंपी गई. India नेपाल और वहाँ के लोगों के साथ खड़ा रहने के लिए प्रतिबद्ध है.”
Wednesday को, India ने विनाशकारी बाढ़ से निपटने में हिमालयी देश की मदद के लिए 10 टन एचएडीआर सामग्री और जरूरी दवाएं नेपाल भेजीं. नेपाल में India के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने Wednesday देर शाम नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री खड़क राज पौडेल को राहत सामग्री सौंपी.
Thursday को, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और काठमांडू व बीजिंग में India के राजदूतों के साथ नेपाल में बाढ़ की विनाशकारी स्थिति पर समीक्षा बैठक की.
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में भारतीयों की स्थिति और सलामती का पता लगाने की कोशिशें की जा रही हैं.
बैठक के बारे में जानकारी साझा करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने ‘एक्स’ पर कहा, “नेपाल बाढ़ आपदा पर विदेश सचिव, MEA टीम और काठमांडू व बीजिंग में हमारे राजदूतों के साथ समीक्षा बैठक की. बाढ़ प्रभावित इलाकों में सभी भारतीयों की स्थिति और सलामती का पता लगाने के लिए तत्काल प्रयास किए जा रहे हैं.”
–
एससीएच/पीएसके