
मोतिहारी, 20 अगस्त . बिहार में Prime Minister आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान कुल 2.35 लाख घर बनाए गए हैं. राज्य भर में लाभार्थियों का Thursday को उनके नए घरों में औपचारिक रूप से स्वागत किया गया, जब Governmentी प्रतिनिधियों ने उन्हें चाबियां सौंपीं और गृह-प्रवेश समारोह आयोजित किए.
मोतिहारी जिला प्रशासन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा विधायक श्यामबाबू यादव, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के विधायक बबलू गुप्ता और जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने भाग लिया. मुख्य अतिथियों ने लाभार्थियों को घर की चाबियां सौंपीं और पक्के घर मिलने पर उन्हें बधाई दी.
इृस मौके पर भाजपा विधायक श्यामबाबू यादव ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि देश के हर गरीब परिवार के पास सुरक्षित छत वाला पक्का घर हो. उन्होंने कहा कि घर की चाबियों का वितरण Prime Minister के उस विजन को पूरा करने की दिशा में एक और कदम है. पीएम मोदी के प्रयासों से ही पक्के घर का आवंटन केवल संभव हो सका है.
जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने बताया कि जिले में अब तक लगभग 35 हजार पक्के घर बनकर तैयार हो चुके हैं. उन्होंने प्रशासन के उन प्रयासों पर प्रकाश डाला जिनसे यह सुनिश्चित किया जा सके कि पात्र लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ मिले.
लाभार्थियों ने अपने नए घरों की चाबियां मिलने के बाद खुशी जाहिर की. कई लोगों ने कहा कि खराब आवास स्थितियों के कारण उन्हें पहले बारिश के मौसम में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. उन्होंने कहा कि अब वे अपने नए पक्के घरों में अधिक सुरक्षित और आराम से रह सकते हैं और इस सहयोग के लिए केंद्र Government का धन्यवाद किया.
एक महिला लाभार्थी ने को बताया कि वह इतनी खुश है कि अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती. महिला ने पक्के घर के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया. बातचीत के दौरान महिला ने उन समस्याओं के बारे में बताया जिनका सामना उसे फूस के घर में रहने के दौरान करना पड़ता था.
इसी तरह, एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि अब उसे सब कुछ मिल गया है क्योंकि उसे अब पुराने, जर्जर घर में रहने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा.
–
पीएसके