पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता, पंजाब यूनिवर्सिटी गोलीबारी का मुख्य शूटर गिरफ्तार

चंडीगढ़, 26 मार्च . पंजाब Police ने चंडीगढ़ के पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता जशनप्रीत सिंह जवंडा पर हुई गोलीबारी के मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब और चंडीगढ़ Police के संयुक्त अभियान में की गई.

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए इसे ‘बड़ी सफलता’ बताया. उन्होंने लिखा कि 17 मार्च 2026 को हुई गोलीबारी मामले में मुख्य शूटर जसप्रीत सिंह उर्फ जस को 26 मार्च को अमलोह-पातरन रोड पर Police के साथ हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया. मुठभेड़ में आरोपी को चोटें आईं, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हमला डोनी बल/बंबीहा गिरोह के इशारे पर कराया गया था. Police अब इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरी साजिश की कड़ियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है.

डीजीपी ने अपने पोस्ट में लिखा, “एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब ने चंडीगढ़ Police के साथ मिलकर एक बड़ी सफलता हासिल की है. गैंगस्टर नेटवर्क पर नकेल कसने और पूरे पंजाब में सुरक्षा व संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.”

पंजाब यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी. छात्र नेता जशनप्रीत सिंह जवंडा पर हमले के बाद Police ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया और चंडीगढ़ Police के साथ समन्वय बनाकर काम शुरू किया.

पंजाब में गैंगवार और लक्षित हत्याओं को रोकने के लिए एजीटीएफ पिछले कई महीनों से सक्रिय है. हाल के दिनों में Police ने कई गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया है.

Police ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. पंजाब Police का यह अभियान गैंगस्टरों के नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

एससीएच

Leave a Comment