बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में हरभजन सिंह ने लगाया कैंप, युवा ऑफ-स्पिनरों को दी ट्रेनिंग

Bengaluru, 26 मार्च . India के पूर्व ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उभरते हुए ऑफ-स्पिनरों के लिए एक खास कैंप लगाया. इसका मकसद युवा खिलाड़ियों के कौशल को निखारना और उन्हें खेल से जुड़ी रणनीतिक जानकारी देना था.

ने 2 मार्च को इस बात की जानकारी दी थी कि हरभजन सिंह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ऑफ-स्पिनरों के लिए एक कैंप लगाएंगे. इससे पहले, इसी महीने की शुरुआत में India के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने इंडिया ए और अंडर-19 के तेज गेंदबाजों के लिए एक तेज गेंदबाजी कैंप की अगुवाई की थी.

23 से 26 मार्च तक हरभजन से कैंप में मार्गदर्शन पाने वाले स्पिनरों में Mumbai के ऑफ-स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर तनुष कोटियन और उनके साथी ऑफ-स्पिनर हिमांशु सिंह शामिल थे. Madhya Pradesh के ऑफ-स्पिनर सारांश जैन ने भी इस कैंप में हिस्सा लिया.

बीसीसीआई ने इसकी जानकारी एक्स पर देते हुए लिखा, “India के महानतम स्पिनरों में से एक, हरभजन सिंह ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हाई परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग ग्रुप और उभरते हुए ऑफ-स्पिनरों के साथ काम किया.”

बोर्ड ने लिखा, “उन्होंने तकनीकी जानकारी से लेकर रणनीतिक योजना तक हर पहलु पर बात की. सेशन हिस्सा लेने वालों के लिए बहुत फायदेमंद रहा. दिग्गज खिलाड़ी ने खेल के अलग-अलग पहलुओं पर युवाओं को नई सीख दी. ट्रेनिंग खेल जैसी स्थितियों और माहौल को बनाकर आयोजित की गई.”

हरभजन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “हमारे भविष्य के खिलाड़ियों के साथ समय बिताकर बहुत अच्छा लगा. बहुत पसंद आया.”

हरभजन सिंह India के श्रेष्ठतम ऑफ-स्पिनर रहे हैं. हरभजन ने 103 टेस्ट मैचों में 32.46 की औसत से 417 विकेट लिए हैं. वह टेस्ट फॉर्मेट में India के चौथे सबसे सफल गेंदबाज हैं. हरभजन वनडे फॉर्मेट में भी सफल रहे हैं और देश के पांचवें सफल गेंदबाज हैं. हरभजन ने 236 वनडे मैचों में 269 विकेट लिए हैं. इसके अलावा 28 टी20 मैचों में उनके नाम 25 विकेट हैं.

हरभजन 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं.

पीएके

Leave a Comment