
मुंगेर, 20 जून . मुंगेर Police ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत एक बार फिर सफलता हासिल की है. जिले में 25 जनवरी से 20 जून तक चले अभियान के दौरान Police ने तकनीकी अनुसंधान और सूचना-आधारित कार्रवाई से कुल 106 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए. इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 42 लाख रुपए बताई जा रही है.
Police अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देशन में जिला आसूचना इकाई और विभिन्न थाना Police टीमों ने संयुक्त प्रयास से अभियान चलाया. Saturday को एसपी कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बरामद कई मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए. कार्यक्रम में करीब 63 लोगों ने पहुंचकर अपने मोबाइल प्राप्त किए, जबकि शेष मोबाइल संबंधित थानों के माध्यम से उनके मालिकों को सौंपे जाएंगे.
सबसे अधिक 35 मोबाइल कोतवाली थाना क्षेत्र से बरामद हुए हैं. मोबाइल वापस पाने वाले लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी. कई लोगों ने बताया कि उन्हें अपने मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन मुंगेर Police की मेहनत और लगन से उनका सामान वापस मिल गया.
एक मोबाइल धारक ने कहा, “हमें अपना मोबाइल वापस मिल गया है. इसके लिए हम मुंगेर Police और Police अधीक्षक का दिल से धन्यवाद करते हैं.”
Police अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “ऑपरेशन मुस्कान के तहत हमने पूरे जिले से 106 मोबाइल रिकवर किए और उन्हें उनके असली मालिकों को सौंपा है. लोगों को Police मुख्यालय बुलाकर मोबाइल दिए गए. यह अभियान आम लोगों के लिए राहत भरा साबित हो रहा है. हमारी टीम तकनीकी सहायता और सूचना के आधार पर लगातार काम कर रही है.”
एसपी ने कहा कि मोबाइल चोरी और गुम होने की घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरूकता भी जरूरी है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे मोबाइल की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत Police को दें.
–
एससीएच/एबीएम