Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

नोएडा : तस्करी का बड़ा खुलासा, 4.5 लाख रुपए कीमत का 21 किलो से अधिक गांजा बरामद

नोएडा : तस्करी का बड़ा खुलासा, 4.5 लाख रुपए कीमत का 21 किलो से अधिक गांजा बरामद

नोएडा, 20 जून . गौतमबुद्धनगर Police कमिश्नरेट द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फेज-2 Police ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट Policeिंग की मदद से कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है.

आरोपी के कब्जे से 21 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 4.5 लाख रुपए बताई जा रही है.

Police के अनुसार, Saturday को थाना फेज-2 Police टीम ने दादरी मेन रोड के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर जांच और चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया. तलाशी लेने पर उसके पास से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ.

पूछताछ में आरोपी की पहचान तपस मंडल पुत्र कार्तिक मंडल निवासी डैरमाही नगर, थाना जियागंज, जिला मुर्शीदाबाद, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई. उसकी उम्र करीब 32 वर्ष है और उसने आठवीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की है. Police जांच में सामने आया है कि आरोपी काफी समय से मादक पदार्थों की तस्करी के कारोबार में सक्रिय था. वह अन्य राज्यों से सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से गांजा लाकर दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करता था. वह नशे के इस अवैध कारोबार से मोटा मुनाफा कमाने के लिए गांजा को ऊंचे दामों पर बेचता था.

Police अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के नेटवर्क और उसके अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था. मामले में आगे की जांच जारी है.

थाना फेज-2 Police ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है. Police का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

–

पीकेटी/एबीएम

Share