
नई दिल्ली, 31 मई . Pakistan की खुफिया एजेंसी आईएसआई और Mumbai अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध आतंकी साजिश मामले में दिल्ली Police की स्पेशल सेल ने जांच तेज कर दी है. दिल्ली स्पेशल सेल की तीन टीम Maharashtra में सर्च ऑपरेशन कर Mumbai और मुंब्रा से दो को गिरफ्तार किया है.
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने Mumbai के भीड़भाड़ वाले इलाकों, दादर स्टेशन और कई प्रमुख पुलों की रेकी कर तस्वीरें Pakistan में बैठे हैंडलर मुन्ना झिंगड़ा को भेजी थीं.
Pakistan आईएसआई और Mumbai अंडरवर्ल्ड नेटवर्क मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली स्पेशल सेल की तीन टीम Maharashtra में छानबीन में जुटी हुई हैं.
अधिकारी ने बताया कि एक टीम बांद्रा, दूसरी टीम मीरा रोड और तीसरी टीम कुर्ला में सर्च ऑपरेशन कर रही है.
अधिकारी के अनुसार, Mumbai और मुंब्रा से गिरफ्तार आरोपियों ने दादर स्टेशन के आसपास का भीड़भाड़ वाले इलाके की रेकी की थी. इसके अलावा कई बड़े ब्रिज की भी रेकी की थी, जहां ज्यादा भीड़ होती है.
Mumbai से गिरफ्तार एक आरोपी Pakistan में बैठे मुन्ना झिंगड़ा नाम के शख्स के संपर्क में था और रेकी वाली जगह-जगह के फोटो निकाल कर उसे भेज रहा था. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा करते हुए बताया कि उनका इरादा कुछ इतना बड़ा करने का था कि भविष्य में लोग याद रखें.
इससे पहले भी दिल्ली Police की स्पेशल सेल ने Pakistan की खुफिया एजेंसी आईएसआई और Mumbai अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े एक मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया था.
जांच एजेंसियों का मानना है कि यह नेटवर्क देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय था और social media सहित अन्य माध्यमों के जरिए लोगों को अपने संपर्क में ला रहा था.
अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान देशभर में करीब 600 ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जो किसी न किसी माध्यम से Pakistanी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे. एजेंसियां अब इन सभी लोगों की गतिविधियों, संपर्कों और उनके संभावित संबंधों की गहन जांच कर रही हैं. प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन लोगों का नेटवर्क किस स्तर तक फैला हुआ था और इनके पीछे क्या उद्देश्य था.
–
एवाई/पीएम