
ग्रेटर नोएडा, 3 जून . कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर Police द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी और लोक व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की गई है. Police कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में ग्रेटर नोएडा जोन में दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया, जिसके दौरान सार्वजनिक स्थलों पर शराब और अन्य मादक पदार्थों का सेवन करने वाले कुल 377 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई.
Police अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान 1 जून से 2 जून तक संचालित किया गया. अभियान का संचालन डीसीपी और एडीसीपी ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण में किया गया, जबकि एसीपी-1, एसीपी-2, एसीपी-3 और एसीपी-4 ग्रेटर नोएडा के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में Police टीमों ने व्यापक जांच और निगरानी अभियान चलाया.
अभियान के दौरान Police ने पार्कों, बाजारों, सड़कों, सार्वजनिक स्थलों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष चेकिंग की. इस दौरान ऐसे लोगों की पहचान की गई जो खुलेआम शराब या अन्य मादक पदार्थों का सेवन कर रहे थे और सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित कर रहे थे. Police ने सभी 377 व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी भी दी.
Police अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे आम नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा एवं सुविधा भी प्रभावित होती है. इसी उद्देश्य से कमिश्नरेट Police लगातार ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई कर रही है.
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर Police ने आमजन से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन न करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में Police का सहयोग करें. Police ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति एवं व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार के विशेष अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
–
पीकेटी/डीकेपी