
रियासी, 3 जून . जम्मू-कश्मीर के रियासी Police ने अवैध तंबाकू उत्पादों की बिक्री और कब्जे के मामले में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है. यह कार्रवाई ‘नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर अभियान’ के तहत की गई, जिसके अंतर्गत Police लगातार नशीले और प्रतिबंधित पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है.
मामला रियासी जिले के बाणगंगा क्षेत्र का है, जहां Police पोस्ट बाणगंगा की टीम नियमित गश्त और नाका चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान Police ने दो व्यक्तियों को बैग लेकर बाणगंगा से चरण पादुका की ओर जाते देखा. संदिग्ध गतिविधि के आधार पर Police ने दोनों को रोका और उनकी जांच की.
जांच के दौरान इन व्यक्तियों की पहचान भूषण सिंह, पुत्र चैन सिंह, निवासी पुराना दरूर, कटरा, जिला रियासी और अब्दुल राशिद, पुत्र अली मोहम्मद, निवासी डग्गल हलाल, तहसील कालाकोट, जिला राजौरी के रूप में हुई. जब Police ने उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में तंबाकू से जुड़े उत्पाद बरामद हुए. इनमें सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला और अन्य तंबाकू उत्पाद शामिल थे, जिन्हें कथित तौर पर बिक्री के लिए रखा गया था.
Police के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों से इन उत्पादों के स्रोत और बिक्री को लेकर जानकारी मांगी गई, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. इसके बाद Police ने बरामद सामान को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.
इस मामले में Police स्टेशन कटरा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. Police ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के अंतर्गत First Information Report दर्ज कर ली है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.
रियासी Police ने कहा है कि जिले में अवैध तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. Police ने आम जनता से अपील की है कि वे इस तरह की किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी Police चौकी को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके.
–
एसएचके/एबीएम