दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात अपराधी हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार

New Delhi, 18 अगस्त . दक्षिण दिल्ली जिला Police की स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलशाद आलम उर्फ जावेद (27) निवासी देवली, New Delhi के रूप में हुई है. उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में पहले से 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

दक्षिण जिला Police के स्पेशल स्टाफ को 15 अगस्त को सूचना मिली थी कि दिलशाद आलम उर्फ जावेद अवैध हथियार और गोला-बारूद लेकर अपने एक साथी से मिलने देवली इलाके में आने वाला है.

सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ की टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ाई और रणनीतिक तरीके से जाल बिछाया. इसके बाद Police ने देवली क्षेत्र में आरोपी को दबोच लिया.

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए. Police ने बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर नियमानुसार सील कर दिया.

इस संबंध में टिगरी थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 के तहत First Information Report संख्या 237/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

इस कार्रवाई को एएसआई दुष्यंत कुमार, हेड constable यशपाल, हेड constable प्रवीण कुमार और constable महेंद्र की टीम ने अंजाम दिया. अभियान का नेतृत्व स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने किया, जबकि एसीपी ऑपरेशंस बलराम सिंह बेनीवाल की निगरानी में पूरी कार्रवाई संपन्न हुई.

Police के मुताबिक, दिलशाद आलम के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी, स्नैचिंग और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं. वह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और Police के रिकॉर्ड में एक आदतन अपराधी के रूप में चिन्हित है.

दिल्ली Police का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने अवैध हथियार कहां से प्राप्त किया था तथा उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था.

दक्षिण जिला Police ने कहा कि अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment