पंजाब में गैंगस्टर और असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं : डीजीपी

चंडीगढ़, 9 अक्टूबर . पंजाब के डीजीपी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर पंजाब में शांति और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि पंजाब Police पंजाब में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

डीजीपी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मैं पंजाब में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पंजाब Police की प्रतिबद्धता को दोहराता हूं. राष्ट्र विरोधी तत्वों को उनके नापाक इरादों में सफल नहीं होने दिया जाएगा.”

डीजीपी गौरव यादव ने साफ शब्दों में कहा कि पंजाब में गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है. वे चाहे कहीं भी छिपे हों, चाहे India में या विदेश में, पंजाब Police उन्हें गिरफ्तार करेगी और न्याय के कठघरे में लाएगी. गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क के खिलाफ ऑपरेशन को और तेज किया जाएगा.

डीजीपी ने बताया कि हाल ही में Chief Minister भगवंत मान ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और ‘युद्ध नाशियन विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि पंजाब Government के सभी विभाग, पंजाब Police और जनता मिलकर इस अभियान को उसके अंजाम तक पहुंचाएंगे.

पंजाब Police संगठित अपराध को खत्म करने, ड्रग नेटवर्क को तोड़ने और पंजाब को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और नशा-मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

पंजाब की भगवंत मान Government ने Friday को 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव को राज्य का नियमित Police महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है. राज्य Government ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर लंबे समय से चली आ रही कार्यवाहक डीजीपी की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है.

57 वर्षीय गौरव यादव जुलाई 2022 से पंजाब Police के कार्यवाहक डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उन्हें संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से अनुशंसित तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के पैनल में से चुना गया है. पैनल में शामिल अन्य दो अधिकारियों में शरद सत्य चौहान और हरप्रीत सिंह सिद्धू के नाम थे.

गौरव यादव की नियुक्ति की प्रक्रिया कई महीनों से लंबित थी. यूपीएससी ने जुलाई में राज्य Government को अधिकारियों का पैनल भेजा था, जिसके बाद नियमित डीजीपी की नियुक्ति को लेकर अंतिम निर्णय का इंतजार किया जा रहा था.

–

वीकेयू/वीसी

Leave a Comment