फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू, 2 अप्रैल . पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है. Government का मानना है कि अब “हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं,” और यही कारण है कि उन्हें ईंधन की कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं. वहीं, Government ने पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए पड़ोसी देश India का आभार जताया है.

Prime Minister दाशो शेरिंग तोबगे के कार्यालय से 1 अप्रैल को एक एक बयान जारी कर जनता को बढ़ी कीमतों की वजह बताई. इस बयान के जरिए कार्बन-नेगेटिव भूटान ने जनता से गुजारिश की है कि दूर की यात्रा पर आने-जाने से बचें.

Governmentी सब्सिडी के बावजूद 28 फरवरी को मिडिल ईस्ट संघर्ष शुरू होने के बाद से पेट्रोल की कीमत 60 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई है. फरवरी से यह लगभग 65 न्गुलट्रम (एनयू) (0.70 अमेरिकी डॉलर) से बढ़कर 1 अप्रैल को नई Governmentी सब्सिडी वाली तय कीमत तक 95 न्गुलट्रम हो गई है.

नए Governmentी आदेश के मुताबिक 1 अप्रैल 2026 की आधी रात से, थिंपू में पेट्रोल के लिए खुदरा कीमतें बढ़कर 114.31 एनयू प्रति लीटर और डीजल के लिए 174.13 एनयू प्रति लीटर हो गई हैं. हालांकि, फ्यूल सब्सिडी के साथ, पेट्रोल के लिए कीमतें 98.00 एनयू प्रति लीटर और डीजल के लिए 98.31 एनयू प्रति लीटर तय की गई हैं.

Prime Minister ऑफिस ने बयान में कहा, “हाल के हफ्तों में दुनिया भर में फ्यूल की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है और ये हमारे कंट्रोल से बाहर है.”

India और चीन जैसे बड़े देशों के बीच मौजूद भूटान ने 21 मार्च को “घरों और इकॉनमी पर पड़ने वाले असर को कम करने” के लिए Governmentी फ्यूल सब्सिडी शुरू की थी. Government ने कहा, “घरों और इकॉनमी पर पड़ने वाले असर को कम करने के लिए 21 मार्च 2026 को नेशनल फ्यूल प्राइस स्मूथनिंग फ्रेमवर्क (एनएफपीएसएफ) के जरिए फ्यूल सब्सिडी शुरू की गई थी.”

फ्यूल की कीमतें बढ़ने पर Government ने जनता से मदद की अपील की है.

Government ने आगे कहा, “देश के खजाने पर पड़ रहे भारी बोझ को देखते हुए, सभी पब्लिक सर्विस एजेंसियों को फ्यूल की खपत कम करने के उपाय करने का निर्देश दिया गया है, जैसे काम पर पैदल जाना, गैर-जरूरी यात्रा से बचना और वर्क फ्रॉम होम को तवज्जो देना.”

इसके साथ ही Government ने India का अंत आभार जताते हुए कहा, “भूटान Government, ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावटों के बावजूद पीओएल और एलपीजी की बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए India Government को धन्यवाद कहना चाहती है.”

बता दें, कि लगभग 800,000 की आबादी वाला देश India के जरिए अपना फ्यूल आयात करता है.

केआर/

Leave a Comment