Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
व्यापार,राष्ट्रीय

दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का आगाज, गिरिराज सिंह बोले-वैश्विक टेक्सटाइल हब बनने की ओर बढ़ रहा भारत

दिल्ली में India टेक्स 2026 का आगाज, गिरिराज सिंह बोले-वैश्विक टेक्सटाइल हब बनने की ओर बढ़ रहा भारत

New Delhi, 14 जुलाई . केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह और कपड़ा राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा ने Tuesday को New Delhi स्थित India मंडपम में ग्लोबल टेक्सटाइल एक्सपो ‘India टेक्स 2026’ के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लिया. इस अवसर पर कपड़ा मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव समेत मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

14 से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाला ‘India टेक्स 2026’ देश की पूरी टेक्सटाइल वैल्यू चेन को एक वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर रहा है. इस एक्सपो का उद्देश्य India की टेक्सटाइल, इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को दुनिया के सामने रखना तथा अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देना है.

उद्घाटन के बाद Union Minister गिरिराज सिंह ने से बात करते हुए कहा कि यह ‘India टेक्स’ का तीसरा संस्करण है और इसकी शुरुआत Prime Minister Narendra Modi के विजन के कारण हुई. वर्ष 2025 तक ही ‘India टेक्स’ दुनिया के प्रमुख ग्लोबल टेक्सटाइल आयोजनों में शामिल हो चुका था.

गिरिराज सिंह ने India के बढ़ते व्यापारिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India के 56 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते हैं, जबकि पहले यह संख्या 19 थी. उन्होंने कहा कि India करीब 40 अन्य देशों के साथ भी अलग स्तर पर व्यापारिक सहयोग बढ़ा रहा है.

कपड़ा मंत्री ने बताया कि वैश्विक टेक्सटाइल आयात बाजार करीब 900 अरब डॉलर का है और India के एफटीए समझौते 500 अरब डॉलर से अधिक के बाजार को कवर करते हैं. उन्होंने तकनीकी वस्त्रों को उभरता हुआ क्षेत्र बताते हुए कहा कि इसके विकास के लिए Government ने करीब 11 हजार करोड़ रुपये की पीएलआई योजना शुरू की है.

उन्होंने कहा कि India लगातार आयात कम करने और निर्यात बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है. देश वर्तमान में 3 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के तकनीकी वस्त्रों का निर्यात कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि एफआईबीसी जैसे उत्पादों में India कई देशों को चीन से अधिक आपूर्ति कर रहा है.

मंत्री ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में अब 550 जिलों के लोग हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल और गारमेंट्स के निर्यात से जुड़े हैं, जो देश के कपड़ा क्षेत्र की व्यापक भागीदारी को दर्शाता है. ‘India टेक्स 2026’ में वैश्विक खरीदारों, उद्योग जगत, डिजाइनरों और नीति निर्माताओं की भागीदारी से India के टेक्सटाइल क्षेत्र को नई गति मिलने की उम्मीद है.

–

एसएके/वीसी

Share