Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

भाग्यश्री ने महिलाओं को दिया खास मैसेज, बताया- एक एक्सरसाइज के कई सारे फायदे

भाग्यश्री ने महिलाओं को दिया खास मैसेज, बताया- एक एक्सरसाइज के कई सारे फायदे

Mumbai , 4 अगस्त . Actress भाग्यश्री ने Tuesday को social media के जरिए वर्कआउट रूटीन की एक झलक दिखाई और एक ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताया, जिसके कई फायदे हैं.

Actress ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे डंबल्स पकड़कर एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने बताया कि इस मूवमेंट को असरदार तरीके से कैसे किया जाए और साथ ही मजबूती और स्थिरता के लिए इसके फायदे भी बताए.

Actress ने इस वीडियो के जरिए फैंस को शारीरिक मजबूती और स्थिरता के लिए, अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में फंक्शनल मूवमेंट (शरीर की सामान्य गतिविधियों पर आधारित एक्सरसाइज) को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया.

वीडियो में Actress ने बताया, “आज मैं आपको बताऊंगी कि कैसे एक्सरसाइज एक ही समय में शरीर के कई मसल्स ग्रुप्स पर काम कर सकती है. मूवमेंट कोर, ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग को टारगेट करता है और साथ ही बाहों और कंधों को भी शामिल करता है, जिससे ओवरऑल मजबूती और बैलेंस बनाने में मदद मिलती है.”

Actress भाग्यश्री ने फंक्शनल एक्सरसाइज के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि ये पोस्चर, कोऑर्डिनेशन और स्थिरता को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है. वीडियो पोस्ट कर Actress ने लिखा, “इसे हल्के में न लें. एक एक्सरसाइज के कई सारे फायदे.”

उन्होंने आगे लिखा, “इस तरह की फंक्शनल एक्सरसाइज बैलेंस, पोस्चर और कोऑर्डिनेशन को बेहतर बनाने में मदद करती हैं. प्रो-टिप: घुटनों को हल्का मोड़कर रखें, पीठ सीधी रखें, और वेट्स को अपने शरीर के साथ-साथ नीचे की ओर स्लाइड करें, शरीर से दूर नहीं.”

भाग्यश्री की बात करें, तो वे हाल ही में ऐतिहासिक ड्रामा ‘राजा शिवाजी’ में नजर आई थीं. इसमें उन्होंने राजमाता जीजाबाई (छत्रपति शिवाजी महाराज की मां) का महत्वपूर्ण किरदार निभाया है. इस फिल्म में मुख्य Actor और निर्देशक रितेश देशमुख हैं.

–

एनएस/एबीएम

Share