मोगा में आयोजित ‘एंटी-ड्रग’ मेगा रैली में शामिल हो सकते हैं भगवंत मान, समर्थकों के लिए लिखा मैसेज

चंडीगढ़, 16 फरवरी . पंजाब के Chief Minister भगवंत मान मोगा में आयोजित ‘एंटी-ड्रग’ मेगा रैली में शामिल हो सकते हैं. Sunday शाम को थकान महसूस होने के बाद उनको मोहाली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था.

पंजाब Government के ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ कैंपेन के तहत होने वाली ‘एंटी-ड्रग रैली’ में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवान मान Government के सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे.

अस्पताल में भर्ती होने के कारण Chief Minister भगवंत मान के इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की चर्चाएं थीं. हालांकि, कार्यक्रम से पहले सीएम मान ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आम आदमी पार्टी आज मोगा के पास किल्ली चहलां गांव में एक बड़ी रैली कर रही है, मिलते हैं दोस्तों.”

इससे पहले, Chief Minister का ब्लड प्रेशर बढ़ने पर उन्हें धुरी शहर से फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया. फोर्टिस हॉस्पिटल की ओर से Sunday को जारी एक बयान में कहा गया, “Chief Minister भगवंत मान 15 फरवरी को रूटीन मेडिकल जांच के लिए मोहाली अस्पताल गए. उनका पूरा क्लिनिकल असेसमेंट और स्टैंडर्ड डायग्नोस्टिक जांच हुई. सभी जरूरी पैरामीटर स्थिर हैं और नॉर्मल लिमिट में हैं. उन्हें अभी थकान महसूस हो रही है और उन्हें ऑब्जर्वेशन और सपोर्टिव केयर के लिए भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर है और वे एक मल्टीडिसिप्लिनरी मेडिकल टीम की देखरेख में हैं.”

पंजाब Government ने ड्रग्स के खिलाफ कई महीनों पहले अभियान शुरू किया था. पंजाब ‘आप’ ने ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ को लेकर social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पंजाब की नशा मुक्ति की जंग ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ ने न सिर्फ कई घरों को बर्बाद होने से बचाया है, बल्कि ड्रग डीलरों के खिलाफ अच्छी कार्रवाई करके नशे के काले धंधे को भी रोका है. मान Government की यह जंग पंजाब से ड्रग्स के पूरी तरह खत्म होने तक ऐसे ही जारी रहेगी.”

डीसीएच/

Leave a Comment