‘नकली सनातनियों से रहें सावधान’, राम मंदिर विवाद पर बोले गिरिराज सिंह

Patna, 4 जुलाई . राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. Union Minister गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘नकली सनातनी’ करार दिया. उन्होंने कहा कि देश के सनातनियों को ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है.

Patna में मीडिया से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा, “ये वही लोग हैं, चाहे कांग्रेस हो या अखिलेश यादव, जिन्होंने कभी भगवान राम के अस्तित्व को ही स्वीकार नहीं किया. इन्होंने अदालत में कहा था कि रामसेतु झूठा है और भगवान राम काल्पनिक हैं. आज वही लोग खुद को रामभक्त बताने की कोशिश कर रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि भगवान राम का भव्य मंदिर बन चुका है और उसकी भव्य प्राण प्रतिष्ठा भी हो चुकी है. यह दुनिया भर में रहने वाले सनातनियों की आस्था थी, है और हमेशा रहेगी.

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर गिरिराज सिंह ने कहा कि इस घटना से हिंदू समाज आहत हुआ है और इसमें कोई दो राय नहीं है. Government इस मामले को गंभीरता से देख रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

Union Minister ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ ‘नकली सनातनी’ केवल 2027 के चुनावी वोटों पर नजर रखे हुए हैं. देश के सनातनियों को ऐसे लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है.

दरअसल, यह पूरा विवाद उस समय और बढ़ गया, जब Madhya Pradesh के पूर्व Chief Minister और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि वह अयोध्या में मुकदमा दायर करेंगे और मांग करेंगे कि उनके द्वारा मंदिर निर्माण के लिए दिया गया चंदा वापस किया जाए, क्योंकि उस धन का गबन हुआ है.

दिग्विजय सिंह ने बताया कि तत्कालीन Madhya Pradesh के Chief Minister शिवराज सिंह चौहान ने मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख रुपए का दान दिया था. इसी कारण उन्होंने उससे अधिक राशि देने का फैसला किया और 1 लाख 11 हजार रुपए का दान किया था.

उन्होंने कहा कि उन्होंने Prime Minister Narendra Modi को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि यह राशि ट्रस्ट में जमा कराई जाए. उन्होंने स्वयं राशि जमा कराई और उसकी रसीद भी ली. कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने यह दान भगवान राम में आस्था और भव्य मंदिर निर्माण की भावना से दिया था, लेकिन अब सामने आ रही शिकायतें बेहद चिंताजनक हैं.

वीकेयू/डीकेपी

Leave a Comment