बेंगलुरु : पिता ने नाबालिग बेटियों की गला घोंटकर की हत्या, खुद भी की जिंदगी खत्म करने की कोशिश

Bengaluru, 10 अगस्त . Bengaluru से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने ताज होटल में दो नाबालिग बेटियों की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद भी खुदकुशी करने की कोशिश की.

Police ने Monday को बताया कि Bengaluru में एयरपोर्ट रोड पर स्थित ताज होटल में 40 वर्ष के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी दो नाबालिग बेटियों का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी की कोशिश की.

मृतक बच्चियों की पहचान 5 वर्ष की शेख जेहरा और 10 वर्ष की शेख जोया के तौर पर हुई है. वहीं, आरोपी पिता की पहचान एसजी इमरान (40) के रूप में हुई है, जो नागावारा का रहने वाला है. वह गंभीर हालत में मिला और उसे मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

Police के मुताबिक, इमरान के छोड़े गए कथित सुसाइड नोट में पत्नी के साथ वैवाहिक झगड़ों का जिक्र है और आरोप लगाया गया है कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है. उसने नोट में यह भी दावा किया है कि उसके पास इस कथित रिश्ते के सबूत हैं.

Police अधिकारी ने कहा कि वे नोट में लिखी बातों और घटना के पीछे के असली मकसद की जांच कर रहे हैं. Police ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए जांच चल रही है. Police ने बताया कि बच्चियों का गला घोंटा गया था.

बता दें कि आत्महत्या का एक दूसरा मामला Monday को उत्तर प्रदेश के इटावा से सामने आया, जहां सैफई थाने में तैनात 2019 बैच की महिला constable प्रियंका ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. मामले में Police ने उसके पति रजत को गिरफ्तार कर लिया है. प्रियंका मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली थी और इटावा Police लाइन में रह रही थी. जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई. उसे तत्काल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर होने पर पीजीआई सैफई रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान प्रियंका ने दम तोड़ दिया.

डीके/एबीएम

Leave a Comment