
वाशिंगटन, 12 मई . अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन के दौरे पर रहने वाले हैं. अमेरिकी President के इस दौरे पर ईरान के साथ ताजा हालात पर भी चर्चा हो सकती है. इस बीच अमेरिकी President ने उम्मीद जताई है कि चीन के President शी जिनपिंग के साथ मुलाकात अच्छी रहेगी.
President ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, “मैं चीन के अपने दौरे का बहुत इंतजार कर रहा हूं, यह एक शानदार देश है, जहां के नेता President शी हैं, जिनका सभी सम्मान करते हैं. दोनों देशों के लिए बहुत अच्छी चीजें होंगी!”
बता दें, अमेरिकी President के साथ अमेरिका के कई बड़ी बिजनेस हस्तियां भी इस दौरे पर पहुंचने वाली हैं. व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने Monday को बताया कि President ट्रंप के साथ बड़ी अमेरिकी कंपनियों के 17 बड़े कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव भी होंगे.
ट्रंप स्थानीय समयानुसार, Tuesday को वाशिंगटन से निकलेंगे. President ट्रंप के डेलिगेशन में एप्पल के सीईओ टिम कुक और टेस्ला और स्पेसएक्स के चीफ एलन मस्क के साथ-साथ ब्लैकरॉक, ब्लैकस्टोन, बोइंग, कारगिल, सिटी, सिस्को, कोहेरेंट, जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) एयरोस्पेस, गोल्डमैन सैक्स, इलुमिना, मास्टरकार्ड, मेटा, माइक्रोन, क्वालकॉम और वीजा के सीनियर एग्जीक्यूटिव शामिल होंगे.
व्हाइट हाउस की लिस्ट में शामिल एग्जीक्यूटिव के तौर पर ब्लैकरॉक के लैरी फिंक, ब्लैकस्टोन के स्टीफन श्वार्जमैन, बोइंग की केली ऑर्टबर्ग, कारगिल के ब्रायन साइक्स, सिटी की जेन फ्रेजर, सिस्को के चक रॉबिंस, कोहेरेंट के जिम एंडरसन, जीई एयरोस्पेस के एच. लॉरेंस कल्प, गोल्डमैन सैक्स के डेविड सोलोमन, इलुमिना के जैकब थायसेन, मास्टरकार्ड के माइकल मिबैक, मेटा की डिना पॉवेल मैककॉर्मिक, माइक्रोन के संजय मेहरोत्रा, क्वालकॉम के क्रिस्टियानो अमोन और वीजी के रयान मैकइनर्नी शामिल हैं.
इससे पहले Monday को मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने चीनी President की जमकर सराहना की. अमेरिकी President ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी जल्द होने वाली चीन यात्रा में ताइवान और ऊर्जा सुरक्षा सबसे बड़े मुद्दे होंगे.
ट्रंप ने कहा कि उनकी Government अब चीन के साथ ‘बहुत अच्छा काम’ कर रही है. उन्होंने पिछली अमेरिकी Governmentों पर आरोप लगाया कि उन्होंने चीन को अमेरिका का फायदा उठाने दिया.
उन्होंने कहा कि हम बहुत कारोबार कर रहे हैं, लेकिन यह समझदारी वाला कारोबार है. पहले के President के समय हमसे कई वर्षों तक फायदा उठाया गया, अब हम चीन के साथ अच्छा काम कर रहे हैं.
बातचीत के दौरान ट्रंप ने कई बार शी जिनपिंग की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मेरे President शी के साथ अच्छे संबंध हैं. मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और उम्मीद है कि वह भी मेरा सम्मान करते हैं.
अमेरिकी President ट्रंप ने कहा कि प्रेसिडेंट शी हमारी पिछली Government का सम्मान नहीं करते थे और उन्होंने पूर्व President जो बाइडेन की भी आलोचना की. ट्रंप ने कहा कि वे (बाइडेन) ठीक से बात भी नहीं कर पाते थे.
–
केके/एएस