
New Delhi, 12 मई . राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने Prime Minister Narendra Modi की कटौती वाली अपील पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन घोषणाओं के देश की अर्थव्यवस्था पर दूरगामी प्रभाव पड़ने की संभावना है.
पूर्व Union Minister शरद पवार ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मध्य पूर्व में अस्थिर और युद्धग्रस्त हालात को देखते हुए, देश के Prime Minister Narendra Modi ने दो दिन पहले कुछ घोषणाएं कीं. इन घोषणाओं के देश की अर्थव्यवस्था पर दूरगामी प्रभाव पड़ने की संभावना है. चूंकि ये घोषणाएं अचानक की गईं, इसलिए आम जनता-व्यापार और औद्योगिक क्षेत्रों के साथ-साथ निवेशकों के बीच भी बेचैनी का माहौल पैदा कर दिया है. यह निस्संदेह रूप से चिंता का विषय है.”
उन्होंने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि इस मुद्दे की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए Prime Minister को अपनी अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए. राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर सभी दलों के नेताओं को विश्वास में लेकर निर्णय लेने की प्रक्रिया को लागू करना देश के हित में अत्यंत महत्वपूर्ण है. वर्तमान अंतरराष्ट्रीय स्थिति को देखते हुए, केंद्र Government को अधिक संवेदनशीलता और व्यापक परामर्श को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है.
शरद पवार ने आगे लिखा, “इसके साथ ही, Prime Minister को देश के प्रख्यात अर्थशास्त्रियों, उद्योग प्रतिनिधियों और संबंधित विशेषज्ञों की तत्काल बैठक बुलाकर स्थिति की गहन समीक्षा करनी चाहिए. आगे की नीतियों पर व्यापक विचार-विमर्श होना चाहिए. हमारा दृढ़ विश्वास है कि देश की जनता के बीच विश्वास और स्थिरता का निर्माण करना इस समय Government की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.”
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से अपील की थी कि वे अगले एक साल तक सोने की खरीद कम करें, ताकि विदेशी मुद्रा की बचत किया जा सके. इसके अलावा पीएम मोदी ने ईंधन की खपत कम करने के लिए कई सुझाव दिए. उन्होंने कहा था कि जहां संभव हो, वहां मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें.
इसके अलावा Prime Minister ने कोविड-19 महामारी के दौरान अपनाए गए कार्यकुशल उपायों को दोबारा लागू करने का सुझाव दिया था.
–
एसके/एएस