
गुवाहाटी, 26 मई . असम में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर भाजपा विधायकों की प्रतिक्रिया सामने आई है. भाजपा विधायक विक्टर कुमार दास ने कहा कि आज महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चा की जाएगी. महिला आरक्षण बिल का हम 100 प्रतिशत समर्थन करते हैं. हम चाहते हैं कि देश के माताओं-बहनों को Political अधिकार मिलना चाहिए. इसलिए इस बिल की जरूरत है. देश में 71 करोड़ महिलाएं हैं.
भाजपा विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर चर्चा की जाएगी. हम लोग नारी को नारायणी कहते हैं. नारियों की हम पूजा करते हैं. उनका कहना है कि नारियों को बाहर नहीं निकलना है और पर्दे में रहना है. अगर Lok Sabha और विधानसभा में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी तो वे अपने मुद्दे पर बात करना शुरू कर देंगी. इसलिए विपक्ष की कोशिश है कि बिल पारित न हो.
भाजपा विधायक पुलोक गोहेन ने कहा कि नारी शक्ति वंदन और यूसीसी को लेकर चर्चा की जाएगी. इन दोनों जरूरी विषयों को सदन से पास करने की हमारी उम्मीद है. हम अपने लक्ष्य पर जा सकते हैं. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का काम ही यही है. कांग्रेस हमेशा ही जनता और देश के खिलाफ जाती है.
बरहमपुर से भाजपा विधायक जीतू गोस्वामी ने कहा कि आज यूसीसी को लेकर चर्चा की जाएगी. मेरी कोशिश है कि देश की सभ्यता और संस्कृति में विश्वास रखने वाले हर समाज को इसका समर्थन करना चाहिए. हमारी कोशिश हर नारी को अपना हक मिलना चाहिए. पिता की संपत्ति में हर लड़की हक होना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि महिलाओं को Political तौर पर मजबूत करना चाहिए.
–
एसडी/पीएम