चेन्नई में बीबीएल मैच, भारत-ऑस्ट्रेलिया के खेल रिश्तों को बढ़ावा, जानिए एमसीजी में पीएम मोदी के कार्यक्रम की खास बातें

New Delhi, 10 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में एक खास कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के Prime Minister एंथनी अल्बनीज संग मिलकर कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं और ऐलान किए.

चेन्नई में बिग बैश लीग का मुकाबला: पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के Prime Minister संग मिलकर बिग बैश लीग को लेकर सबसे बड़ा ऐलान किया. दोनों देशों के Prime Minister ने बताया कि इस साल 12 दिसंबर को बीबीएल के 16वें सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब बिग बैश लीग का कोई भी मुकाबला विदेशी सरजमीं पर खेला जाएगा.

युवा बच्चों से मुलाकात और सराहना: Prime Minister Narendra Modi ने एमसीजी में ऑस्ट्रेलिया के लिए विभिन्न खेलों में हिस्सा लेने वाले युवा टैलेंटड बच्चों से भी खास मुलाकात की. पीएम मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर कीं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “एमसीजी में युवा खिलाड़ियों को अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेते देखना बेहद प्रेरणादायक रहा. बच्चों को क्रिकेट, कबड्डी और ऑस्ट्रेलियन रूल्स फुटबॉल खेलते देख यह साफ महसूस हुआ कि खेल लोगों को जोड़ने और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है. India और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेलों का रिश्ता लंबे समय से मजबूत रहा है. आने वाले वर्षों में दोनों देश कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने जा रहे हैं. ऐसे में खेल, युवा प्रतिभाओं के विकास, खेल ढांचे और प्रशिक्षण के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए व्यापक अवसर मौजूद हैं.”

स्थालेकर को ऑटोग्राफ और स्टीव वॉ संग खिंचवाई फोटो: Prime Minister के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुए कार्यक्रम के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ और पूर्व महिला कप्तान लीसा स्थालेकर भी मौजूद रहे. पीएम ने स्टीव वॉ संग फोटो खिंचवाई और उनकी तारीफ भी की. वहीं, स्थालेकर ने Prime Minister मोदी का ऑटोग्राफ लिया.

स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप लॉन्च: Prime Minister Narendra Modi और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज ने मिलकर भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप लॉन्च किया. उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य दोनों देशों के बीच खेल प्रशिक्षण, खेल विज्ञान, तकनीक, खेल उद्योग, निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना है.

यूथ स्पोर्ट्स फेस्टिवल का होगा आयोजन: India और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूथ स्पोर्ट्स फेस्टिवल का भी आयोजन होगा. इसमें दोनों देशों के युवा खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएंगे. इसके साथ ही प्लेयर्स को सीखने के भी पर्याप्त मौके मिलेंगे.

खेल रिश्तों को मजबूत करने पर जोर: पीएम मोदी के एमसीजी में हुए कार्यक्रम के दौरान India और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल रिश्तों को मजबूत करने पर जोर दिया गया. Prime Minister ने कहा कि India 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करेगा, जबकि 2032 में ऑस्ट्रेलिया में ब्रिसबेन ओलंपिक का आयोजन होना है. उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े इंटरनेशनल इवेंट्स को देखते हुए दोनों देशों के पास खेल और इससे जुड़े उद्योगों में एक-दूसरे के लिए सहयोग बढ़ाने के प्राप्त अवसर नजर आते हैं. पीएम मोदी ने अपने इस कार्यक्रम के दौरान शेन वॉर्न स्टैंड का भी दौरा किया. इसके साथ ही उन्होंने महिला टी20 विश्व कप जीतने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को बधाई भी दी.

एसएम/एएस

Leave a Comment