सीतामढ़ी में पुलिस मुठभेड़, दिनेश यादव हत्याकांड के तीन आरोपी घायल, हथियार बरामद

सीतामढ़ी, 7 अक्टूबर . बिहार के सीतामढ़ी जिले में Police और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दिनेश यादव हत्याकांड से जुड़े तीन आरोपी घायल हो गए. Police ने तीनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. घटनास्थल से तीन सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं.

Police के अनुसार, Wednesday की रात जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) को गुप्त सूचना मिली थी कि दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी सुनील कुशवाहा और उसके साथी रीगा-परसौनी थाना क्षेत्र में देखे गए हैं. सूचना मिलते ही आसपास के सभी थाना क्षेत्रों को हाई अलर्ट कर दिया गया. संदिग्ध अपराधियों की घेराबंदी के लिए रीगा थानाध्यक्ष, डीआईयू की टीम और दिनेश यादव हत्याकांड की जांच के लिए गठित विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने रीगा-परसौनी रोड पर सघन गश्त शुरू की.

इसी दौरान रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी-भगवानपुर बॉर्डर के समीप Police टीम ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों को आते देखा. Police की गाड़ी देखकर संदिग्धों ने भागने के उद्देश्य से अचानक मोटरसाइकिल मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन बाइक फिसलकर गिर गई.

Police के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने और भागने के प्रयास में तीनों ने Police टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. Police ने बताया कि मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए और आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई. Police टीम ने अपराधियों के शरीर के निचले हिस्से यानी पैरों को निशाना बनाकर नियंत्रित तरीके से फायरिंग की, जिसमें तीनों घायल हो गए. इसके बाद Police टीम ने उन्हें हिरासत में लिया और तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

घायल आरोपियों की पहचान सुनील कुशवाहा, निवासी रामनगरा, थाना रीगा, सीतामढ़ी, मणि कुमार, थाना बेलसंड, सीतामढ़ी और इंदल कुमार, थाना गाढ़ा, सीतामढ़ी के रूप में हुई है. घटनास्थल की तलाशी में तीन सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, एक पिठ्ठू बैग और उसमें बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं.

Police ने इलाके को सुरक्षित कर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू कर दी है. Police के अनुसार, तीनों आरोपियों का लूट, हत्या, समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है. Police अब उनके पूरे आपराधिक नेटवर्क और अन्य संभावित आपराधिक योजनाओं के संबंध में पूछताछ एवं जांच कर रही है.

–

एमएनपी/एसके

Leave a Comment