बादलपुर पुलिस ने चोरी की तीन वारदातों का किया खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 17 अगस्त . ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाने की Police ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की घटनाओं से संबंधित 1 लाख 28 हजार 500 रुपए नकद, पीली धातु की दो गिट्टियां, जिनका कुल वजन करीब 40.740 ग्राम है, और एक मोटरसाइकिल बरामद की है.

आरोपियों ने Police पूछताछ में बादलपुर थाना क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है. दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और इनके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. Police के मुताबिक, 27 जुलाई 2026 को ग्राम सादोपुर की झाल स्थित पशुचारा की दुकान के मालिक ने थाना बादलपुर में शिकायत दी थी कि अज्ञात व्यक्ति दुकान के गल्ले में रखे रुपए चोरी कर ले गया. सूचना मिलने के बाद Police ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की.

जांच के दौरान Police टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे करीब 250 cctv कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके साथ ही स्थानीय खुफिया तंत्र और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए गए. लगातार की गई जांच के बाद Police ने 17 अगस्त 2026 को महामाया एन्क्लेव के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलफाम पुत्र सलीम और फरमान पुत्र शेर मोहम्मद के रूप में हुई है.

Police के अनुसार, गुलफाम मूलरूप से अलीगढ़ के थाना पाली क्षेत्र के ग्राम मऊपुर का रहने वाला है और वर्तमान में लोनी क्षेत्र में रह रहा था. उसकी उम्र करीब 26 वर्ष है. वहीं फरमान आगरा के ग्राम सहारे का निवासी है और वर्तमान में दिल्ली के भजनपुरा क्षेत्र के मुस्तफाबाद में रह रहा था. उसकी उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है. Police के मुताबिक दोनों अशिक्षित हैं. गिरफ्तारी के दौरान गुलफाम के कब्जे से 66 हजार रुपए नकद, 20.740 ग्राम वजन की पीली धातु की एक गिट्टी और मोटरसाइकिल बरामद हुई.

वहीं, फरमान के कब्जे से 62 हजार 500 रुपए नकद और 20 ग्राम वजन की पीली धातु की एक गिट्टी बरामद की गई. इस तरह दोनों के पास से कुल 1 लाख 28 हजार 500 रुपए और करीब 40.740 ग्राम पीली धातु बरामद हुई. Police पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गुलफाम समरसेबल लगाने का काम करता है, जबकि फरमान सिलाई का काम करता है. दोनों आपस में रिश्तेदार हैं. आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर करीब एक महीने पहले सादोपुर झाल स्थित पशुचारा की दुकान से नकदी चोरी करने की बात कबूल की.

इसके अलावा उन्होंने सहारा सिटी में एक बंद पड़े मकान को भी निशाना बनाया था. वहां से चोरी किए गए आभूषणों में से बचे हुए आभूषण को गलाकर पीली धातु की गिट्टियां बनवाने की बात आरोपियों ने Police को बताई. आरोपियों ने यह भी बताया कि उन्होंने एयरफोर्स स्टेशन के सामने एक गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें रखा बैग चोरी किया था. Police का कहना है कि पूछताछ में सामने आई जानकारियों के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं और गिरोह में शामिल फरार आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

Police के अनुसार, दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है. गुलफाम के खिलाफ मथुरा जिले के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, डकैती, हथियार अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं. वहीं फरमान के खिलाफ भी मथुरा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, चोरी, डकैती, हत्या के प्रयास, हथियार अधिनियम, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं.

बादलपुर Police के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ हाल में दर्ज तीन मुकदमों में भी उनकी संलिप्तता सामने आई है. Police अब आरोपियों के फरार साथी की गिरफ्तारी और चोरी की अन्य घटनाओं से संबंधित सामान की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है. Police का कहना है कि पूछताछ और जांच आगे बढ़ने पर चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है.

पीकेटी/डीकेपी

Leave a Comment