नॉलेज पार्क पुलिस ने 23.60 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को दबोचा, तस्करी में इस्तेमाल बाइक बरामद

ग्रेटर नोएडा, 17 अगस्त . ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने की Police ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने दोनों के कब्जे से कुल 23 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. इसके अलावा, गांजे की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी Police ने कब्जे में ली है.

Police के अनुसार, दोनों आरोपियों को लोकल इंटेलिजेंस और बीट Policeिंग की मदद से 17 अगस्त 2026 को गुर्जरपुर रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया. Police के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितेश पुत्र लक्ष्मण और रामपाल पुत्र नत्थूलाल के रूप में हुई है. नितेश मूल रूप से सिमरौठी, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में कस्बा सूरजपुर में रह रहा था. उसकी उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है.

वहीं, दूसरा आरोपी रामपाल मूल रूप से गडरपुरा, थाना बिल्सी, जिला बदायूं का निवासी है और वर्तमान में सलारपुर, थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था. उसकी उम्र करीब 40 वर्ष है. Police जांच में सामने आया है कि आरोपी नितेश के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं. उसके खिलाफ थाना सेक्टर-39 में वर्ष 2023 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था. इसके अलावा थाना एक्सप्रेसवे में वर्ष 2022 और 2024 में भी धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं.

थाना सेक्टर-39 में वर्ष 2024 तथा थाना सेक्टर-49 में भी एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामला दर्ज है. इसके साथ ही वर्ष 2026 में थाना नॉलेज पार्क में उसके खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था. वहीं, आरोपी रामपाल के खिलाफ भी थाना नॉलेज पार्क में वर्ष 2026 में आयुध अधिनियम की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज होने की जानकारी Police ने दी है. Police अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे गौतमबुद्धनगर तथा आसपास के क्षेत्रों में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था.

Police ने आरोपियों के कब्जे से बरामद 23 किलो 600 ग्राम गांजा को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है. Police का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. इस कार्रवाई को लोकल इंटेलिजेंस और बीट Policeिंग की मदद से अंजाम दिया गया.

Police अब आरोपियों के नेटवर्क और मादक पदार्थों की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है. दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है.

–

पीकेटी/डीकेपी

Leave a Comment