
Mumbai , 12 दिसंबर . आजकल social media हर उम्र के लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. इसकी लत बच्चों में ज्यादातर देखने को मिलती है. वहीं, साइबर बुलिंग, गलत कंटेंट और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं, जिसे लेकर ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा कदम उठाया है.
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने कई social media प्लेटफॉर्म बच्चों के लिए पूरी तरह से बैन कर दिए हैं. इस खबर पर कई बड़ी हस्तियों ने खुशी जाहिर की है, जिनमें अब Actress शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल हो गया है.
उन्होंने social media प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, “एक पैरेंट होने के नाते, यह खबर बहुत राहत देने वाली है. बच्चों को लेकर यह बहुत अच्छा कदम है. मुझे उम्मीद है कि India में भी ऐसा कुछ फैसला लिया जाएगा.”
इससे पहले Actor सोनू सूद ने भी रिएक्ट किया था. Actor ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा था कि India Government को भी बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ऐसा ही कोई कानून लाना चाहिए और सभी के सामने अच्छा उदाहरण पेश करना चाहिए.
नए कानून के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए social media प्लेटफॉर्म पर बैन लगाया गया है. इन प्लेटफॉर्म्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्होंने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के अकाउंट बंद करने और नए अकाउंट खोलने से रोकने के लिए उचित कदम उठाए हैं. प्लेटफॉर्म्स पर आदेश नहीं मानने की सूरत में जुर्माना भी लग सकता है.
हालांकि, इस फैसले का विरोध भी शुरू हो गया है. ग्लोबल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म रेडिट ने ऑस्ट्रेलिया की नई नीति के खिलाफ हाई कोर्ट में चुनौती दी है. रेडिट का कहना है कि यह प्रतिबंध गलत तरीके से उस पर लागू किया जा रहा है, क्योंकि यह मंच मुख्य रूप से वयस्कों की चर्चा के लिए है और इसमें वे सामान्य social media फीचर्स नहीं हैं, जिन पर Government आपत्ति जता रही है.
कंपनी ने कहा कि वह कानून का पालन करती रहेगी, लेकिन इस नियम की वजह से वयस्कों और बच्चों दोनों पर बहुत दखल देने वाली और संभावित रूप से असुरक्षित वेरिफिकेशन प्रोसेस लागू की जा रही है.
–
एनएस/एबीएम