
Bengaluru, 26 जून . कर्नाटक के Chief Minister डी.के. शिवकुमार ने Friday को आबकारी विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे Government की छवि खराब करने की कोशिश करेंगे तो Government चुप नहीं बैठेगी. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर ऐसा कानून बनाया जाएगा, जिससे आबकारी विभाग के अधिकारियों का दूसरे विभागों में भी तबादला किया जा सके.
गौरतलब है कि राज्यभर में छापेमारी के बाद Enforcement Directorate (ईडी) ने Thursday को आरोप लगाया था कि कर्नाटक का आबकारी विभाग रिश्वत वसूली के लिए एक संगठित गिरोह की तरह काम कर रहा था, जिसमें Governmentी अधिकारी, उनके सहयोगी और कुछ निजी लोग शामिल थे.
विधान सौधा में आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान Chief Minister ने कहा, “अगर आप सम्मान के साथ काम करेंगे तो Government की प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी. अगर आप ऐसा कोई काम करेंगे, जिससे Government की छवि खराब हो, तो हम चुपचाप नहीं बैठेंगे. यह मत सोचिए कि आबकारी विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों का दूसरे विभागों में तबादला नहीं किया जा सकता. जरूरत पड़ी तो इसके लिए जरूरी कानूनी बदलाव भी किए जाएंगे. मैं आपको पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ काम करने का स्पष्ट निर्देश दे रहा हूं.”
उन्होंने कहा, “मैं किसी भी ऐसे व्यक्ति या कोशिश को बर्दाश्त नहीं करूंगा, जिससे Government की बदनामी हो. विभाग में एआईबी प्रणाली लागू होने के बाद उम्मीद के मुताबिक प्रगति हुई है. 574 नए लाइसेंस ई-नीलामी के जरिए जारी करने का फैसला लिया गया है. लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क दो किस्तों में जमा करने की सुविधा भी दी जाएगी.”
Chief Minister ने कहा, “मैंने देखा है कि पड़ोसी राज्यों में यह विभाग किस तरह काम कर रहा है. हमें अपने विभाग के लिए तय किए गए लक्ष्य को हासिल करने की पूरी कोशिश करनी होगी. अगर आप ईमानदारी और सम्मान के साथ काम करेंगे तो विभाग की प्रतिष्ठा बनी रहेगी. विभाग की प्रतिष्ठा बनी रहेगी तो Government की छवि भी मजबूत होगी. ऐसा पेशेवर रवैया अपनाइए, जिससे Government की साख बढ़े. अन्यथा सख्त कार्रवाई करना जरूरी हो जाएगा.”
–
एएमटी/एबीएम