अभिषेक बनर्जी पर हमला पूर्व नियोजित साजिश, पुलिस मूकदर्शक बनकर बना रही थी वीडियो: कपिल सिब्बल

New Delhi, 31 मई . टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर Political बयानबाजी तेज हो गई है. राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने घटना को पूर्व नियोजित साजिश करार दिया.

वरिष्ठ वकील और सांसद कपिल सिब्बल ने समाचार एजेंसी आईएएनए से बात करते हुए कहा, “जिस व्यक्ति ने पत्थर फेंका था, जिसे हम social media पर देख रहे हैं, क्या उसे गिरफ्तार किया गया? इसके पीछे जो साजिश थी, क्या उसकी जांच की गई? स्थानीय Police वह सब देख रही थी और वीडियो बना रही थी. लोग अंडे भी साथ लेकर आए थे. यह मुमकिन नहीं है कि कोई व्यक्ति दिनदहाड़े अंडे खरीदकर रास्ते में फेंकना शुरू कर दे. जाहिर है यह पहले से ही तय था.”

सिब्बल ने कहा, “पश्चिम बंगाल में भाजपा Government बनने के बाद से हम जिस तरह की हिंसा देख रहे हैं, उससे लगता है कि Government या उसके सहयोगियों ने तय कर लिया है कि अब हिंसा का समय है. टीएमसी नेता जहां भी जाएं, उन पर पूरी योजना के साथ पत्थर फेंके जाएं और उन्हें डराया-धमकाया जाए ताकि वे राजनीति छोड़ दें.”

उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी पर हमले की यह घटना पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बढ़ते तनाव को उजागर करती है. टीएमसी 15 साल तक सत्ता में रहने के बाद अब विपक्ष में है, जबकि भाजपा नई Government के साथ कानून-व्यवस्था सुधारने का दावा कर रही है. Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के वीडियो social media पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें पत्थरबाजी और अंडे फेंके जाने के दृश्य दिख रहे हैं.

वहीं, भाजपा विधायक अरूप कुमार दास ने सिंगूर में कहा, “क्या वह हमला था या फिर एक नाटक? तृणमूल कांग्रेस के पास अब उठाने के लिए कोई असली मुद्दा बचा ही नहीं है. भाजपा Government सत्ता में आ चुकी है और लोगों ने उन्हें नकार दिया है.”

आसनसोल से भाजपा विधायक अरिजीत रॉय ने कहा, “यह कोई हमला नहीं था. आज हम जो देख रहे हैं, वह 15 साल के उस शासन का नतीजा है जिसे मैं तानाशाही और सत्ताधारी पार्टी द्वारा किए गए कथित अत्याचार मानता हूं. अभिषेक बनर्जी बंगाल के ‘आतंक के राजा’ हैं.” भाजपा नेताओं ने कहा कि टीएमसी अब जनता द्वारा अस्वीकृत हो चुकी है, इसलिए वह सहानुभूति बटोरने के लिए नाटक रच रही है.

एसएके/वीसी

Leave a Comment