पुलिस ने तृणमूल विधायक मदन मित्रा के कमरहाटी स्थित घर की तलाशी ली, दस्तावेज जब्त किए

कोलकाता, 31 मई . Police ने उत्तरी 24 परगना जिले के कमरहाटी इलाके में Sunday को तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा के घर पर तलाशी अभियान चलाया. बैरकपुर Police कमिश्नरेट के उपायुक्त (दक्षिण) द्युतिमान भट्टाचार्य ने इस तलाशी अभियान का नेतृत्व किया.

Police जब Sunday दोपहर मदन मित्रा के घर पहुंची तो घर पर ताला लगा हुआ था और विधायक वहां मौजूद नहीं थे. हालांकि, Police ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया. लगभग एक घंटे तक तलाशी लेने के बाद उन्होंने घर पर फिर से ताला लगा दिया और वहां से चले गए. जानकारी मिली है कि इस घर का नाम ‘उदय विला’ है.

कमरहाटी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा का वहां एक पार्टी कार्यालय भी है. आरोप है कि जिस जमीन पर यह घर बना है, वह एक केंद्रीय एजेंसी की है. Police इस बात की जांच कर रही है कि एक केंद्रीय एजेंसी के स्वामित्व वाली जमीन पर यह ढांचा कैसे बनाया गया.

Police के मुताबिक, दोपहर लगभग एक बजे Police का एक बड़ा दस्ता ‘उदय विला’ परिसर में दाखिल हुआ. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मदन मित्रा कभी-कभार इस घर में आकर रहते हैं.

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस संपत्ति के मालिक वही हैं या नहीं. Police ने बताया कि एक घंटे तक चले तलाशी अभियान के दौरान कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं.

मदन मित्रा के करीबी सूत्रों के मुताबिक, वह इस समय दक्षिण कोलकाता स्थित अपने आवास पर हैं. Sunday शाम को तृणमूल कांग्रेस की एक बैठक ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर होनी है.

Political गलियारों में इस बात पर पैनी नजर रखी जा रही है कि विधानसभा चुनाव जीतने वाले तृणमूल कांग्रेस के 80 विधायकों में से कितने विधायक इस बैठक में शामिल होंगे. सूत्रों ने दावा किया कि मदन मित्रा इसी बैठक में शामिल होने के लिए कोलकाता में मौजूद हैं.

राज्य में Government बदलने के बाद से, Police और नगर निगम के अधिकारियों ने शहर और उसके आसपास उन अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई शुरू कर दी है, जो तृणमूल कांग्रेस Government के कार्यकाल के दौरान तेजी से पनपे थे.

आरोप है कि इनमें से अधिकांश अवैध निर्माण तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के समर्थन से, और प्रभावशाली पार्टी नेताओं के संरक्षण में प्रमोटरों या रियल एस्टेट डेवलपर्स द्वारा किए गए थे. कई इलाकों में ऐसे अवैध निर्माणों को ढहाने के लिए बुलडोजर चलाए गए हैं.

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment