
वाराणसी, 31 मई . वाराणसी Police कमिश्नरेट के चितईपुर थाने की Police ने अवैध गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में सफल कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.
चितईपुर एसीपी गौरव कुमार ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि Police आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई. Police उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और अपर Police उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में सहायक Police आयुक्त भेलूपुर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के कुशल नेतृत्व में टीम ने सुंदरपुर चौकी प्रभारी आदित्य कुमार मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की.
चेकिंग के दौरान Police टीम को मलिहान बस्ती क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति अजीत कुमार गुप्ता मिला. तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 978 ग्राम अवैध गांजा और 10,020 रुपए नकद बरामद हुए. आरोपी अजीत कुमार गुप्ता पुत्र बसंत कुमार गुप्ता, निवासी सिंहा चावर खुर्द, थाना गड़वार, जनपद बलिया का मूल निवासी है और वह वर्तमान में पप्पू सिंह के किराए के मकान में मलिहान बस्ती, थाना चितईपुर, वाराणसी में रह रहा था.
उन्होंने कहा कि बरामदगी के आधार पर थाना चितईपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है. गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल अधिकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार गौतम, उप निरीक्षक आदित्य कुमार मिश्रा (चौकी प्रभारी सुंदरपुर), उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, हेड कॉन्स्टेबल राजय भारती, सुधीर यादव थे.
एसीपी गौरव कुमार ने आगे कहा कि Police आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में थाना चितईपुर की Police टीम ने सराहनीय कार्य किया है. शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा.
Police सूत्रों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस गांजा के स्रोत और उसके अन्य साथियों का पता लगाया जा सके. वाराणसी में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार नकेल कसने के लिए Police विभिन्न थानों में ऐसे अभियान चला रही है.
–
एसएके/डीकेपी