‘मोदी की गारंटी’ पर आतिशी का तंज, पूछा- दिल्ली की महिलाओं के 2500 रुपये कहां गए?

New Delhi, 28 अप्रैल . दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने Prime Minister Narendra Modi और भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने महिलाओं से किए गए वादों और हालिया Political घटनाक्रमों को लेकर केंद्र Government और भाजपा को घेरा.

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने Monday को प्रेसवार्ता कर कहा कि जनवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले Prime Minister Narendra Modi ने यह वादा किया था कि 8 मार्च 2025 को दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 रुपये भेजे जाएंगे. इसे उन्होंने “मोदी की गारंटी” बताया था.

आतिशी ने आरोप लगाया कि अब 8 मार्च 2026 भी बीत चुका है, लेकिन महिलाओं के खातों में एक भी पैसा नहीं पहुंचा. उन्होंने कहा कि यह दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा है और भाजपा ने झूठे वादों के जरिए वोट हासिल किए.

उन्होंने दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे अन्य राज्यों, विशेषकर पश्चिम बंगाल में जाकर महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के वादे कर रही हैं, जबकि दिल्ली की महिलाओं को अब तक कोई लाभ नहीं मिला. आतिशी ने सवाल उठाया कि आखिर दिल्ली की महिलाओं को उनका वादा किया गया पैसा कब मिलेगा.

इसके साथ ही आतिशी ने दिल्ली में महिलाओं से जुड़ी सुविधाओं में कटौती का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ लेती थीं, लेकिन अब उन्हें ‘पिंक कार्ड’ के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है. उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा Government ने 100 से 150 मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए हैं, जिससे महिलाओं और आम लोगों को मुफ्त इलाज और दवाओं के लिए भटकना पड़ रहा है.

वहीं, आप के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में जाने के मुद्दे पर भी आतिशी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना को गैर-कानूनी और असंवैधानिक बताया. उनके अनुसार, संविधान और Supreme Court के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद इस तरह का विलय संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि दलबदल विरोधी कानून के तहत इस प्रकार का कदम गलत है.

आतिशी ने भाजपा पर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी किसी भी तरह से सत्ता हासिल करना चाहती है. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि अत्याचार ज्यादा समय तक नहीं टिकते और उनका अंत निश्चित होता है.

एसएके/एएस

Leave a Comment