Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
आपदा,राजनीति,राष्ट्रीय

असम के सीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, प्रभावित लोगों को दिया पुनर्वास का भरोसा

असम के सीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, प्रभावित लोगों को दिया पुनर्वास का भरोसा

गुवाहाटी, 4 अगस्त . असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद लोगों को दूसरी जगहों पर पुनर्वास करने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता जताई.

Chief Minister ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर किया, “मैंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. वहीं, यह भी मूल्यांकन करने का प्रयास किया कि इस बाढ़ की चपेट में आने से लोगों को कितना नुकसान हुआ है. इस बाढ़ से निपटने के लिए पूरी रूपरेखा भी तैयार की जा चुकी है.

सीएम सरमा ने कहा, “कल मैंने पूरा दिन बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिताया, ताकि इस बात का पता लगा सकूं कि उन्हें इसकी चपेट में आने से कितना नुकसान हुआ है. साथ ही इस बाढ़ से निपटने के लिए पूरी कार्ययोजना भी तैयार की जा चुकी है. मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि हमारी Government उनके साथ है. हम उनकी पूरी मदद करेंगे, ताकि उनकी जिंदगी दोबारा से पटरी पर आ सके और वो सामान्य जीवन जी सके.”

Chief Minister ने ऐसे समय में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है, जब कई जिले बाढ़ से जूझ रहे हैं. इस बाढ़ के कहर से कई गांव तबाह हो गए. राज्य Government से संबंधित संसाधन तबाह हो गए और तटबंध भी टूट हो गए. हजारों लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.

Chief Minister ने बाढ़ से हुए नुकसान की समीक्षा की और लोगों को आश्वस्त किया कि Government प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है. सभी प्रभावित लोगों का पुनर्वास किया जाएगा.

उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि नुकसान की भरपाई, घरों के पुर्ननिर्माण और जीविका से जुड़े माध्यम को पटरी पर लाने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जा रहा है.

राज्य Government ने प्रभावित जिलों में राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है. अधिकारियों की ओर से नुकसान का मूल्याकंन किया जा रहा है, ताकि उनकी भरपाई की जा सके और बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पुनर्वास की प्रक्रिया जा सके.

विभिन्न विभागों की ओर से यह आदेश जारी किया गया है कि बहाली की प्रक्रिया को तेज किया जा सके, ताकि सड़क, पुल, बिजली और पेयजल की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न हो. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिला प्रशासन के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों की निगरानी कर रहा है.

वहीं, कई इलाकों में जलस्तर कम हुआ है, लेकिन अभी कई गांव बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं, जिससे उनके संसाधनों और कृषि को काफी नुकसान पहुंच हो रहा है.

साथ ही, Government ने यह भी संकेत दिया कि अब पुनर्वास की प्रक्रिया पर हमारा ध्यान कम होगा. अब हम लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने की दिशा में काम करेंगे, जिससे बाढ़ प्रभावित लोगों की जिंदगी पटरी पर आ सके और वो एक सामान्य जीवन जी सके.

–

एसएचके/वीसी

Share