
Lucknow, 20 जनवरी . भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे Supreme Court के आदेश का पूरी तरह से पालन कर रही हैं.
हाल ही में नेहा सिंह ने से बातचीत की. उन्होंने कहा, “मेरा बयान दर्ज हो चुका है. अब Police मेरे बयान की विवेचना करेगी. मेरा जितना सहयोग बनता था, वो मैंने कर दिया है.
नेहा ने अपनी परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि छोटी-छोटी बातों पर यहां पर मुकदमा दर्ज हो जाता है. उन्होंने कहा, “यहां पर सही से चार सवाल पूछ लो, तो मुकदमा दर्ज करवा दिया जाता है. लोग social media पर गंदी-गंदी गालियां देने लगते हैं. एक से बढ़कर एक लोग हैं, जिनकी भावनाएं छोटी-छोटी बातों पर आहत हो जाती हैं. अब जैसा भी है, वो किया जाएगा और जो लड़ाई है, वो लड़ी जाएगी.”
अब मामला आगे की जांच और अदालत की प्रक्रिया पर निर्भर है. गायिका ने स्पष्ट किया है कि वे Supreme Court के फैसले का इंतजार करेंगी. उन्होंने कहा कि जो Supreme Court का आदेश आएगा, उसी तरह से काम होगा.
यह मामला मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा हुआ है. दरअसल, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद नेहा ने social media पर कुछ पोस्ट शेयर किए थे, जिसमें उन्होंने विवादित गाना ‘चौकीदारवा कायर बा…’ शेयर किया था.
आरोप है कि इस गाने में भाजपा Government के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं, जिसके बाद वाराणसी और Lucknow में कई First Information Report दर्ज की गई थीं.
गायिका पर आरोप है कि उनके गानों और पोस्ट ने देश की अखंडता को नुकसान पहुंचाया और संप्रभुता पर नकारात्मक प्रभाव डाला. इसी के साथ दावा किया गया था कि पोस्ट और गाने Pakistan में भी व्यापक रूप से शेयर किए गए और India की आलोचना के लिए वहां की मीडिया द्वारा इस्तेमाल किए गए. इस मामले में हजरतगंज कोतवाली में First Information Report दर्ज की गई थी.
–
एनएस/वीसी