महाराष्ट्र में स्थापित होगा एशिया का सबसे बड़ा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर: सीएम देवेंद्र फडणवीस

Mumbai , 12 दिसंबर . Maharashtra की विविध प्रतिभा, मजबूत बुनियादी संरचना और व्यवसाय-अनुकूल वातावरण के कारण राज्य ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) के लिए तेजी से अग्रणी गंतव्य बन रहा है. इस वर्ष घोषित नई जीसीसी नीति राज्य में उच्च मूल्य के, कौशल-आधारित रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी, यह बात Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने Friday को कही.

ब्रुकफील्ड कंपनी ने Mumbai के पवई में 6 एकड़ भूमि पर 20 लाख वर्गफुट के भव्य और लीज आधारित निर्मित प्रोजेक्ट की घोषणा की है. इसी परिसर में एक बहुराष्ट्रीय बैंक का एशिया का सबसे बड़ा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) स्थापित किया जाएगा. यह अनुबंध 20 वर्षों के लिए किया गया है.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इन विशाल प्रोजेक्ट्स से Maharashtra की प्रगति को लेकर वैश्विक स्तर पर भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है. अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ राज्य Government एक स्थिर और सक्षम वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.

यह प्रोजेक्ट 2029 तक पूर्ण होगा और इसमें 1 अरब डॉलर से अधिक निवेश होने की अपेक्षा है. साथ ही 30,000 से अधिक रोजगार भी उत्पन्न होंगे. परियोजना का संचालन Mumbai महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) और ब्रुकफील्ड के संयुक्त नेतृत्व में, भागीदार बीएस शर्मा के सहयोग से किया जाएगा, ऐसा Chief Minister ने बताया.

Chief Minister फडणवीस ने आगे कहा कि यह परियोजना Maharashtra के निवेशक-अनुकूल वातावरण पर वैश्विक कंपनियों के बढ़ते विश्वास को रेखांकित करती है. प्रोजेक्ट में 100 प्रतिशत हरित ऊर्जा का उपयोग किया जाएगा और भवन को सर्वोत्तम वैश्विक सतत निर्माण मानकों के अनुसार विकसित किया जाएगा. इससे Mumbai की स्थिति जीसीसी हब के रूप में और मजबूत होगी.

ब्रुकफील्ड ने 2024 में पुणे में एक बड़ी वित्तीय सेवा कंपनी के लिए ‘बिल्ड-टू-सूट’ टॉवर का निर्माण किया था. इसी वर्ष कंपनी ने एमएमआरडीए के साथ 12 अरब डॉलर के निवेश का एमओयू भी किया. जून 2025 में ब्रुकफील्ड ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 2.1 एकड़ भूमि खरीदी है.

ब्रुकफील्ड के वरिष्ठ निवेश अधिकारी अंकुर गुप्ता ने कहा, “यह एक आइकॉनिक प्रोजेक्ट होगा जो एशिया में ऑफिस डेवलपमेंट के क्षेत्र में नया मानदंड स्थापित करेगा. Mumbai में हमारी कुल निवेश राशि अब 4 अरब डॉलर से अधिक हो गई है. उच्च गुणवत्ता वाले, टिकाऊ और आधुनिक कार्यस्थलों के निर्माण के लिए ब्रुकफील्ड प्रतिबद्ध है.”

ब्रुकफील्ड India के सबसे बड़े ऑफिस मालिकों और ऑपरेटरों में से एक है, जो देश के सात शहरों में लगभग 55 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्र का प्रबंधन करता है. उच्च-गुणवत्ता वाले ग्रेड-ए प्रोजेक्ट्स के निर्माण और संचालन में कंपनी का निरंतर सिद्ध अनुभव है. पवई में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट को उत्कृष्ट कनेक्टिविटी, सामाजिक सुविधाओं और विशाल कुशल मानव संसाधन का लाभ मिलेगा.

डीकेपी/

Leave a Comment