एशियन जूनियर चेस: अंत में बाजी पलटकर विवान ने जीता रैपिड खिताब; शोहरादोवा के नाम गर्ल्स कैटेगरी का टाइटल

Mumbai , 19 अगस्त . एशियन जूनियर रैपिड चेस चैंपियनशिप 2026 में India और तुर्कमेनिस्तान ने टॉप सम्मान साझा किए. Wednesday को Mumbai के आईटीसी मराठा शेराटन में विवान विशाल और शोहरादोवा लाला क्रमशः ओपन और गर्ल्स कैटेगरी में चैंपियन बने.

ओपन चैंपियनशिप के आखिरी दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला. कजाकिस्तान के अखिलबाय इमांगाली और India के माधवेंद्र प्रताप शर्मा को आखिरी राउंड में अहम हार का सामना करना पड़ा, जो टूर्नामेंट के मध्य में आगे चल रहे थे. उनकी इस हार के साथ खिताबी दौड़ रोमांचक बन गई.

India के विवान विशाल ने इस मौके का फायदा उठाते हुए लगातार अंतिम तीन राउंड में जीत हासिल की और 7 राउंड में 6 प्वाइंट्स के शानदार स्कोर के साथ एशियन जूनियर ओपन रैपिड चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया.

विवान की यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि 2,149 रेटिंग वाले खिलाड़ी ने कई इंटरनेशनल मास्टर्स (आईएम) वाले मजबूत खिलाड़ियों के बीच यह कामयाबी हासिल की. ​​इससे उनकी जबरदस्त काबिलियत का पता चलता है और भविष्य में एक बड़े खिलाड़ी के तौर पर उनकी पहचान बनती है.

दूसरी तरफ, इंटरनेशनल मास्टर्स अक्षय बोरगांवकर और अपूर्व कांबले ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सात राउंड में 5-5 प्वाइंट्स हासिल किए. हालांकि, बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर की वजह से अक्षय को सिल्वर मेडल मिला, जबकि अपूर्व को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा.

गर्ल्स रैपिड चैंपियनशिप में खिताब की लड़ाई आखिरकार तुर्कमेनिस्तान की शोहरादोवा लाला और India की प्रतीति बोरदोलोई के बीच रोमांचक मुकाबले में बदल गई. दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और 7 राउंड में 6-6 प्वाइंट्स के बराबर स्कोर के साथ टूर्नामेंट खत्म किया.

स्कोर बराबर होने के कारण चैंपियनशिप का फैसला टाई-ब्रेक से हुआ, जिसमें शोहरादोवा आगे रहीं और एशियन जूनियर गर्ल्स रैपिड चैंपियनशिप का प्रतिष्ठित खिताब जीता. शानदार प्रदर्शन के बाद प्रतीति बोरदोलोई को सिल्वर मेडल मिला, जबकि India की पृषिता गुप्ता ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया.

अब सभी की नजरें क्लासिकल चैंपियनशिप पर हैं, जो कल शुरू होगी और जिसमें एशिया के बेहतरीन जूनियर चेस टैलेंट के बीच एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने की उम्मीद है. यह चैंपियनशिप Maharashtra चेस एसोसिएशन द्वारा Mumbai के आईटीसी मराठा शेराटन में ऑल इंडिया चेस फेडरेशन और एशियन चेस फेडरेशन की देखरेख में आयोजित की जा रही है.

आरएसजी

Leave a Comment